गर्भधारण रोकने के लिए रूह कंपा देने वाले उपाय अपनाते थे लोग!
पुराने जमाने में बर्थ-कंट्रोल के लिए किसी तरह के वैज्ञानिक उपाय तो होते नहीं थे। ऐसे में लोग बच्चा पैदा होने से रोकने के लिए ऐसे-ऐसे तरीके अपनाते थे कि कोई भी हैरान हो जाए।
गर्भधारण रोकने के लिए रूह कंपा देने वाले उपाय अपनाते थे लोग!
सबसे पहले स्थान पर है मगरमच्छ के मल। जी हां, 1850 बीसी के मिस्र के कई दस्तावेज बताते हैं महिला योनि में शुक्राणुओं का प्रवेश रोकने के लिए योनि को मगरमच्छ के मल, हनी और सोडियम बाइकारबोनेट के कड़े घोल को भर दिया जाता था। मान्यता था कि इसमें शुक्राणुओं को योनि के अंदर जाने और उसे बढ़ने से रोकने की ताकत है। सभी तस्वीरें ऑडी से।
गर्भधारण रोकने के लिए रूह कंपा देने वाले उपाय अपनाते थे लोग!
मध्यकाल में कुछ ऐसी मान्यता थी कि अगर महिला की जांघों पर वीजल नाम के जानवर का अंडाशय और एक हड्डी बांध दी जाए तो महिला गर्भवती नहीं होगी।
गर्भधारण रोकने के लिए रूह कंपा देने वाले उपाय अपनाते थे लोग!
गर्भधारण रोकने के लिए सबसे खतरनाक उपायों में शामिल है लेड और मरकरी से बना घोल जिसे महिलाओं को पिलाया जाता था। इस घोल को चीन में इस्तेमाल किया गया। इस घोल में गर्भाशय क्या, किडनी से लेकर दिमाग तक खराब कर देने और जान ले लेने की शक्ति होती है।
गर्भधारण रोकने के लिए रूह कंपा देने वाले उपाय अपनाते थे लोग!
कनाडा में सोलहवीं शताब्दी में ऐसे गर्भधारण रोकने के लिए बीवर नाम के जानवर के अंडाशय को शराब में डुबोकर खिलाया जाता था। माना जाता था इससे भ्रूण को मारा जा सकता है। लेकिन ये तकनीक कितनी कारगर थी, इसका कोई अता-पता नहीं।