बीमारियों को दूर करने की सबसे अजीबोगरीब थेरेपीज
लोग तनाव और अन्य तरह की बीमारियों से निजात पाने के लिए कैसी अजब-गजब थेरेपीज करवाते हैं, इस फोटो-स्टोरी से जानिए।
बीमारियों को दूर करने की सबसे अजीबोगरीब थेरेपीज
चीन के शेंनयांग में मानसिक समस्याओं से निजात के लिए लोग कॉफिन ट्रीटमेंट ले रहे हैं। इसमें उन्हें एक ताबूत में लेटने को कहा जाता है, फिर आखिरी ख्वाहिशें लिखने को कहा जाता है। उन्हें बाद में ऐसा अहसास करवाया जाता है कि वो मर गए हैं। थोड़ी ही देर बाद एक बच्चे की किलकारी की आवाज आती है जो इस बात का संकेत होती है कि उनका दोबारा जन्म हुआ है। अब वो जिंदगी को नए सिरे से देखें और नई तरह से जिएं। सभी तस्वीरें ऑडी से।
बीमारियों को दूर करने की सबसे अजीबोगरीब थेरेपीज
मैगोट्स कीड़ों को मृत होने और सड़ने से जोड़ा जाता है। मैगोट से ही एक थेरेपी भी की जाती है। इन्हें जहां भी चोट लगी हो या घाव बन रहा हो, वहां काफी मात्रा में छोड़ दिया जाता है। ऐसा माना जाता है कि मैगोट के वहां होने से वो चोट या घाव के किटाणुओं को खाकर उन्हें ठीक कर देंगे।
बीमारियों को दूर करने की सबसे अजीबोगरीब थेरेपीज
थाईलैंड में स्लैपिंग ब्यूटी थेरेपी अपनाई जाती है। इसे प्रैक्टिस करने वाले थाई प्रैक्टिशनर्स का ये दावा है कि चेहरे पर चांटे मार-मारकर झुर्रियों और चेहरे से संबंधित किसी भी दिक्कत को दूर कर देते हैं। चांटा मारने के साथ वो चेहरे पर मसाज भर करते हैं।
बीमारियों को दूर करने की सबसे अजीबोगरीब थेरेपीज
इंडोनेशिया में ट्रेन के ट्रैक पर लेटकर बुखार दूर करने की भी थेरेपी है। ट्रेन के ट्रैक पर लेटने से उन लोगों का मानना है कि ट्रेन की पटरियों पर आती हुई तरंगे बीमारियां दूर सकती हैं। लोग डायबीटीज और हाई शुगर का इलाज करवाते हुए ये भी करते हैं। ऐसा करने वाले लोगों को कई बार गिरफ्तार भी किया गया है। लेकिन वो मानते नहीं है।