ऐसे भी होते हैं दुनिया में मरुस्थल, जानकर उड़ेंगे होश!
इस फोटो-स्टोरी की मदद से जानिए मरूस्थल के बारे में ऐसी दस बातें जो इससे पहले आपको शाय ही पता हो। ये आपको चौंकाने और सूचित करने के लिहाज से काफी रोचक है।
ऐसे भी होते हैं दुनिया में मरुस्थल, जानकर उड़ेंगे होश!
हमें हमेशा से बताया जाता है कि धरती का एक बड़ा हिस्सा पानी से भरा है। पर असल में जितना धरती पर जमीनी हिस्सा है, उसमें एक-तिहाइ हिस्सा तो केवल और केवल मरूस्थल के नाम ही है। ये लगातार बढ़ रहा है। सभी तस्वीरें हफपोस्ट से।
ऐसे भी होते हैं दुनिया में मरुस्थल, जानकर उड़ेंगे होश!
सूखे मरुस्थल। रेतीली जगहों पर पानी काफी कम बरसता है। ये तो हम सभी को पता है। पर क्या आप इस बात से वाकिफ हैं कि कुछ मरुस्थलों में तो आजतक कभी भी बारिश को देखा ही नहीं गया? रिकॉर्ड में हैं ही नहीं। जैसे कि चिली का अटाकामा डेसर्ट।
ऐसे भी होते हैं दुनिया में मरुस्थल, जानकर उड़ेंगे होश!
कुछ मरुस्थलों को एकदम जानलेवा ही मानिए। ये एक्सट्रीम की श्रेणी में आते हैं। अब मोजावे मरुस्थल को ही लीजिए। इसे डेथ वैली भी कहा जाता है। ये सबसे सूखी, गर्म और निचली जगह है धरती पर। ये अमेरिका के कैलिफोर्निया के नजदीक ही है।
ऐसे भी होते हैं दुनिया में मरुस्थल, जानकर उड़ेंगे होश!
अल्ट्रा डेसेर्ट। क्या आपको पता है सबसे कठिन मैराथन कहां होती है? मरुस्थल पर। जी हां, सहरा की रेत पर 66 दिनों की मैराथन होती है जो पूरे 156 मील तक चलती है। इसका नाम है मैराथन डेस सेबल्स।