कांच के ये घर देख मुंह खुला रह जाएगा, खुद देख लीजिए
जिनके घर शीशे के होते हैं... ये डायलॉग तो सुना ही होगा आपने, अब शीशे की ये घर देख लीजिए, दावा है, मुंह खुला रह जाएगा।
कांच के ये घर देख मुंह खुला रह जाएगा, खुद देख लीजिए
प्राग में डांसिंग हाउस कांच से बनी अद्भुत इमारत है। प्राग की वाल्टा नदी पर स्थित ये इमारत साल 1996 में बनकर तैयार हुई थी। इस इमारत का आकार डांस के पोज को दर्शाता है। ये इमारत डांसर जोड़े फ्रेड एस्टेयर और जिंजर रोजर को समर्पित की गई है।
कांच के ये घर देख मुंह खुला रह जाएगा, खुद देख लीजिए
लंदन की सेंट मेरी एक्स बिल्डिंग। ये साल 2003 में बनकर तैयार हुई थी। बिल्डिंग में लगे कांच की खासियत ये हैं कि ये अंदर के माहौल काफी हद तक प्राकृतिक बनाए रखते हैं। इस 41 मंजिला इमारत को साल 2004 में रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ ब्रिटिश आर्किटेक्ट्स स्टरलिंग पुरस्कार से भी नवाजा गया था।
कांच के ये घर देख मुंह खुला रह जाएगा, खुद देख लीजिए
बीजिंग का नेशनल सेंटर फॉर द परफॉर्मिंग आर्ट्स। इसे नेशनल ग्रांड थिएटर भी कहते हैं। फ्रेंच आर्किटेक्ट पॉल एंड्रयू की डिजाइन की हुई ये इमारत साल 2007 में बनकर तैयार हुई। पूरी इमारत टाइटेनियम और कांच से बनी है। ये मॉडर्न आर्केटेक्चर का सबसे बेहतरीन नमूना है। एक विशालकाय अंडे के आकार में बनी इमारत के पास एक कृत्रिम झील भी बनाई गई।
कांच के ये घर देख मुंह खुला रह जाएगा, खुद देख लीजिए
मिश्र के पिरामिड मशहूर हैं लेकिन पेरिस के इस कांच के पिरामिड को देखिए। इसे लोउवर पिरामिड के नाम से जाना जाता है। ये दरअसल एक म्यूजियम है जिसे साल 1989 में खोला गया था।