जानना चाहेंगे दुनिया की 10 सबसे तेज रफ्तार चीजें? अभी क्लिक करें
रफ्तार का जुनून रखते हैं तो दुनिया की सबसे तेज रफ्तार चीजों को भी देख लीजिए। इनकी गति ऐसी है कि जानकर दंग रह जाएंगे।
जानना चाहेंगे दुनिया की 10 सबसे तेज रफ्तार चीजें? अभी क्लिक करें
दुबई की लोटस इवोरा दुनिया की सबसे तेज एंबुलेंस है। ये 185 मील यानी करीब 297 किलोमीटर की रफ्तार भर सकती है। ये एंबुलेंस मिलने पर काफी हद तक रोगियों के वक्त पर अस्पताल पहुंचने की गारंटी हो जाती है।
जानना चाहेंगे दुनिया की 10 सबसे तेज रफ्तार चीजें? अभी क्लिक करें
ये एसआर-71 ब्लैकबर्ड है। ये आसमान में सबसे तेज रफ्तार उड़ान भरने वाला जहाज है। हैरानी की बात ये है कि इसे वायुसेना और बाद में नासा से रिटायर हुए एक अमेरिकी ने बनाया था। आज तक इसकी रफ्तार को कोई दूसरा जहाज पा नहीं सका है।
जानना चाहेंगे दुनिया की 10 सबसे तेज रफ्तार चीजें? अभी क्लिक करें
वुगाटी वेयरोन को पछाड़कर हेनेसी वेनोम जीटी दुनिया की सबसे तेज रफ्तार चलने वाली कार है। ये 270.49 मील यानी करीब 435 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है। हालांकि प्रतिस्पर्धा में इस कार ने एक तरफ से ही दूरी तय की है, इसलिए गिनीज के रिकॉर्ड में बुगाटी का नाम है।
जानना चाहेंगे दुनिया की 10 सबसे तेज रफ्तार चीजें? अभी क्लिक करें
थर्स्ट एसएससी एक सुपरसॉनिक नॉन प्रोडक्शन कार है। ये एक ब्रिटिश जेट चलित कार है। साल 1997 में रॉयल एयरफोर्स के पायलट एंडी ग्रेन ने इसे नेवादा के ब्लैक रॉक रेगिस्तान में 763 मील यानी करीब बारह सौ सत्ताईस किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ाया था।