छुट्टियां मनाने के लिए ऐसी जगहें भी जाते हैं लोग!
खाली समय मिलते ही लोग छुट्टियां काटने निकल जाते हैं। लेकिन कुछ ऐसे लोग भी हैं जो इन्हें मनाने सबसे अलग और अजीबोगरीब जगह जाते हैं।
छुट्टियां मनाने के लिए ऐसी जगहें भी जाते हैं लोग!
स्पेस एडवेंचर का नाम सुना है आपने? सोयूज स्पेसकाफ्ट एक ऐसा स्पेसकाफ्ट है जो सात दिनों के सफर में लोगों को चांद-सितारों के काफी नजदीक ले जाता है। ये स्पेसकाफ्ट 17 हजार एमपीएच की रफ्तार से आकाश से काफी ऊपर ले जाता है। वहां से सितारे पास से लगते हैं। धरती ढाई लाख मील की दूरी पर होता है। इसके लिए कैंडिडेट्स को चार महीने तक रूसी कॉसमोनॉट्स के साथ यूरी गैगरिन कॉसमोनॉट्स टेनिंग सेंटर में लेना पड़ता है। इसमें दो लोगों के सीट का किराया छह अरब रुपए तक है। सभी तस्वीरें ऑडी से।
छुट्टियां मनाने के लिए ऐसी जगहें भी जाते हैं लोग!
अबु धाबी के द एमिरेट्स पैलेस रिजॉर्ट में छह करोड़ रुपयों का एक ऐसा हॉलिडे पैकेज है जिसमें कस्टमर को सबसे राजशाही तरीके से छुट्टियां बिताने का ऑफर होता है। अपना प्राईवेट जेट हो या मोती वाली नदी में नहाने का मौका, इसमें सब कुछ शामिल है।
छुट्टियां मनाने के लिए ऐसी जगहें भी जाते हैं लोग!
फ्लोरिडा के नजदीक, वीकी वाची स्प्रिंग नाम की जगह है जहां पोस्टरों या मैनिक्विन पर नहीं बल्कि असली में जलपरियां दिखती हैं। ये छुट्टियां बिताने की एक ऐसी जगह है जहां आने वाले लोगों को एक ऐसे नेचुरल स्प्रिंग में जाने का मौका मिलता है जिसके अंदर थियेटर बना हुआ है। लोग वहां जाते हैं और गीले हुए बगैर ही मरमेड के कपड़े पहनकर पानी में तैरने वाली औरतें दिखती हैं।
छुट्टियां मनाने के लिए ऐसी जगहें भी जाते हैं लोग!
अमेरिका समेत कई लोगों में नेकड बीच पर जाकर छुट्टियां मनाने के चलन ने जोर पकड़ा है। न्यूड बीचों की गिनती तेजी से बढ़ रही है। ये ऐसी जगहें होती हैं जहां लोग निर्वस्त्र होकर नहाते हैं, खेलते हैं, सनबाथ लेते हैं और पूरी तरह से मौसम का आनंद उठाते हैं।