किनसे प्यार कर बैठे ये लोग, जान लेंगे तो माथा पीट लेंगे
ऐसे भी कई लोग हैं, जिन्हें इंसानों से प्यार ही नहीं हुआ, बल्कि उनसे मोहब्बत हुई जो जीते ही नहीं। इन लोगों ने चीजों से प्यार किया और शादी भी।
किनसे प्यार कर बैठे ये लोग, जान लेंगे तो माथा पीट लेंगे
इस लिस्ट में सबसे पहले मिलिए ऐमी वुल्फ वीबर से। वो पेनिनस्लेवानिया से हैं। उन्होंने 80 फुट के एक राइड से शादी की है जो नोबेल्स अमयूजमेंट पार्क में है। ऐमी इस राइड को ही अपना पति मानते हैं। तेरह साल की उम्र से ही वो इस राइड से प्यार कर बैठी। --सभी तस्वीरें टॉपटेन्ज से।
किनसे प्यार कर बैठे ये लोग, जान लेंगे तो माथा पीट लेंगे
ये हैं आईजा रीता बरलियन मॉर। आईजा स्वीडन के लिडेन में रहती हैं और बर्लिन की दीवार से शादी रचा चुकी हैं। जर्मनी की इस मशहूर दीवार को उन्होंने सात साल की उम्र में टीवी पर देखा और तभी दिल दे बैठी। 1989 में बर्लिन की दीवार को गिरा दिया गया। ये आईजा के लिए तलाक सा था। फिर उन्होंने एक गार्डेन के फेंस से प्यार किया।
किनसे प्यार कर बैठे ये लोग, जान लेंगे तो माथा पीट लेंगे
मिलिए एरिका आईफिल से। पेरिस का आईफिल टॉवर पूरी दुनिया में प्यार की निशानी के रूप में जाना जाता है। लेकिन जहां एक तरफ सभी जोड़े यहां आकर एक किस करने को तरसते हैं, वहीं एरिका को किसी और से नहीं बल्कि इस टॉवर से ही प्यार हो गया। उन्होंने आईफिल टॉवर से ना सिर्फ शादी रचाई बल्कि अपना नाम भी बदलकर एरिका आईफिल रख लिया।
किनसे प्यार कर बैठे ये लोग, जान लेंगे तो माथा पीट लेंगे
ये है ली जिन ग्यू। ली साउथ कोरिया से हैं। उन्होंने डाकीमकूरा से शादी की। अब ये अजीबोगरीब नाम असल में एक तकिया है। इस तकिए को उन्होंने जापान में खरीदा था। इस तकिए को एक लड़की की तरह से बनाया गया था और ली के मुताबिक उसे एक नजर में ही इस तकिए से प्यार हो गया था। ली ने इस तकिए से जापान में ही शादी की और फिर कोरिया ले आया।