खुली खोपड़ी में चल रही थी सर्जरी, फिर भी बजाता रहा गिटार
मिलिए इस आदमी से जो बीटल्स बैंड का एक नामी गाना अपने गिटार से तब बजा रहा था जब उसकी खोपड़ी खुली थी और उसकी ब्रेन सर्जरी चल रही थी।
खुली खोपड़ी में चल रही थी सर्जरी, फिर भी बजाता रहा गिटार
जी हां, बेहद अजीबोगरीब लगने वाली ये घटना 33 साल के ब्राजील में रहने वाले एंथनी कुलकंप डायस के साथ घटी। उनके दिमाग में एक ट्यूमर था और उसी को हटाने के लिए सर्जरी की जा रही थी। सभी तस्वीरें डेली मेल से।
खुली खोपड़ी में चल रही थी सर्जरी, फिर भी बजाता रहा गिटार
डॉक्टर ये नहीं चाहते थे कि सर्जरी करते हुए एंथनी के दिमाग की ऐसी नसें या धमनियों को गलती से काट दें या उनके साथ कुछ अनहोनी हो जाए जो उनके सेंस, हिलने-ढुलने की शक्ति और बोलने की क्षमता को कंट्रोल करते हैं।
खुली खोपड़ी में चल रही थी सर्जरी, फिर भी बजाता रहा गिटार
एंथनी पेशे से एक बैंक कर्मचारी हैं और हाल ही में उनका एक बेटा हुआ है। उन्होंने कहा कि अपने बेटे को याद करते हुए उन्होंने ये गाना गाया।
खुली खोपड़ी में चल रही थी सर्जरी, फिर भी बजाता रहा गिटार
एंथनी पिछले 20 सालों से गिटार बजाना जानते हैं और सिर के ट्यूमर के बारे में उन्हें अपने बेटे के जन्म के चंद दिनों पहले ही पता चला। वो कहते हैं कि उन्हें याद है कि उन्होंने सर्जरी के दौरान 6 गाने बजाए।