भूल जाएंगे गॉडजिला, जब देखेंगे सबसे बड़े डायनोसॉर का ये सच
सबसे बड़े डायनोसॉर के मिले जीवाश्म पर एक डॉक्यूमेंट्री बनाई जा रही है। इस डॉक्यूमेंट्री में डायनोसॉर से जुड़े कई राज जानने को मिलेंगे।
भूल जाएंगे गॉडजिला, जब देखेंगे सबसे बड़े डायनोसॉर का ये सच
क्या आपको पता है कि इस दुनिया का सबसे बड़ा डायनोसॉर कौन था? साल 2014 में सर डेविड ऐटेनबोरोह ने अर्जेटीना में अब तक के सबसे बड़े डायनोसॉर का जीवाश्म खोजा था। सभी तस्वीरें डेली मेल से।
भूल जाएंगे गॉडजिला, जब देखेंगे सबसे बड़े डायनोसॉर का ये सच
इस डायनोसॉर टायटोनोसॉर प्रजाति की है और इसका नाम अभी तक तय नहीं किया गया है। इसकी लंबाई 121 फीट बताई गई है। लगभग 37 मीटर या दस से बारह मंजिलों जितना लंबा।
भूल जाएंगे गॉडजिला, जब देखेंगे सबसे बड़े डायनोसॉर का ये सच
कहा जा रहा है कि इस डायनोसॉर से बड़ा कोई जीव धरती पर आया नहीं। इसका वजन 70 मेट्रिक टन है। इतना वजन 14 अफ्रीकी हाथियों जितना होगा।
भूल जाएंगे गॉडजिला, जब देखेंगे सबसे बड़े डायनोसॉर का ये सच
इस डायनोसॉर की ऊंचाई चार डबल डेकर बसों को एक के ऊपर एक रख देने जितना होगा। बीबीसी इस डायनोसॉर पर एक डॉक्यूमेंट्री बनाएगा जिसे 25 जनवरी को ऑनएयर किया जाएगा।