एयर-होस्टेस ने खोले राज, बताया विमान में होता है क्या-क्या?
विमान के अंदर ऐसी कई हरकतें होती हैं जिसके बारे आम लोगों को पता नहीं होता। अब एक एयर-होस्टेस ने खुलासा किया है कि वहां क्या कुछ चलता है।
एयर-होस्टेस ने खोले राज, बताया विमान में होता है क्या-क्या?
साल 2013 में यात्रियों के शिकायत पर ब्रिटिश एयरवेज ने वॉशिंगटन जाने वाली फ्लाइट पर जांच बिठाई थी। लोगों ने विमान के ऑफ-ड्यूटी केबिन-क्रू को नशे में चूर होकर बद्दतमीजी से सुलूक करने पर शिकायत दर्ज करवाई। सोर्स-टेलिग्राफ।
एयर-होस्टेस ने खोले राज, बताया विमान में होता है क्या-क्या?
होस्टेस ने बताया कि अगर किसी यात्री की मौत उड़ते विमान में हो जाए, तो उसे एक सीट पर बिठा दिया जाता है। बाद में उसे एक कंबल ओढ़ा दिया जाता है और आस-पास के यात्रियों को बता दिया जाता है। पर कभी-कभी मृत यात्री को इस हालत में बिठाया जाता है मानो वो बेहोश हो। एयर-होस्टेस ने बताया मृत इंसान के हाथ में वोडका या कोई टॉनिक दे दी जाती थी ताकि लोगों को लगे सब ठीक है।
एयर-होस्टेस ने खोले राज, बताया विमान में होता है क्या-क्या?
बेट्टी ने बताया कि उन्हें कभी-कभी ऐसे यात्रियों से डील करना पड़ता है जो सोने से पहले नींद की गोली खा लेते हैं। उन्हें एक बार ऐसा यात्री मिला जो आधी-रात एक कंपार्टमेंट से निकलकर सीधे फर्स्ट-क्लास की ओर आ रहा था। हैरत इस बात की कि वो न्यूड था और इस कदर नींद में चल रहा था जैसे अपने घर में हो। ऐसे लोगों को भी संभालना मुश्किल होता है।
एयर-होस्टेस ने खोले राज, बताया विमान में होता है क्या-क्या?
विमान में समय-समय पर अनाउंसमेंट होती रहती है। लेकिन कभी-कभी ये अनाउंसमेंट दंग करने वाली होती है। जैसे एक विमान कंपनी ने लंबे सफर के बाद टॉयलेट साफ करने के लिए इच्छुक यात्रियों को जुड़ने का न्योता दिया। वहीं एक दूसरी विमान कंपनी ने कहा कि ''ऑक्सीजन प्रेशर कम होते ही ऑक्सीजन मास्क अपने आप आपके सामने गिरेगा। कृपया पहले खुद पहने, फिर पति की मदद करें।''
एक ने तो हद तब कर दी जब घोषणा कि की ''डेनवर का सफर काफी लंबा है। समय बिताने के लिए केबिन क्रू के मेंबर के साथ वक्त बिता सकते हैं।''