खाली विमान में एयर-होस्टेस और क्रू के साथ किया सफर, बताया सब
जरा सोचिए आप हवाई जहाज या ट्रेन का टिकट बुक कराएं और जब वहां पहुंचे तो पता चले कि सफर करने वाले आप अकेले यात्री हैं। बिलकुल किसी राजा के तरह आपके साथ व्यवहार होगा, खास आपके लिए सारे इंतजाम होंगे। ऐसा ही कुछ हुआ इस आदमी के साथ।
खाली विमान में एयर-होस्टेस और क्रू के साथ किया सफर, बताया सब
ऑस्ट्रिया के 28 साल के एलेक्स साइमन को फिलीपीन्स एयरलाइन्स से मनीला से बोराके की यात्रा करनी थी। जब वे हवाई अड्डे पहुंचे तो पचा चला कि उन्हें 2 घंटे लाइन लगा कर इंतजार नहीं करना है, फ्लाइट आधे घंटे में ही उड़ान भरेगी क्योंकि पूरे हवाई जहाज पर वे अकेले यात्री हैं।
खाली विमान में एयर-होस्टेस और क्रू के साथ किया सफर, बताया सब
एलेक्स के साथ बस दो फ्लाइट अटेंडेंट और दो पाइलट थे। इस अनोखी स्थिति से खुश साइमन को कॉकपिट में जाकर पाइलट के साथ तस्वीरें खींचने का भी मौका मिला जिसके लिए अमूमन यात्रियों को अनुमति नहीं होती। उन्होंने खूब गपशप भी की।
खाली विमान में एयर-होस्टेस और क्रू के साथ किया सफर, बताया सब
एलेक्स ही नहीं कैबिन क्रू को भी इस विचित्र स्थिति में बड़ा मजा आ रहा था। एलेक्स बताते हैं कि पहले तो वे थोड़ा चौंक गए लेोकिन फिर ये सोच कर खुश हुए कि साधारण यात्री के किराए पर वे प्राइवेट जेट जैसा मजा ले पाएंगे। उन्होंने बताया,''मैं अपनी सीट पर बैठ गया लेकिन फिर मैंने फ्लाइट अटेंडेंट से पूछा कि क्या मैं कहीं ऐर बैठ सकता हूं। वो बोली कि जहां मर्जी है बैठिए, अकेले आपको ही सफर करना है।''
खाली विमान में एयर-होस्टेस और क्रू के साथ किया सफर, बताया सब
हवाई जहाज के कर्मचारियों ने उन्हें बताया कि वैसे इस रूट की सारी फ्लाइट पूरी तरह से भरी होती हैं। एलेक्स ने बताया कि वे खुश थे कि सबसे खूबसूरत द्वीप तक जाने की यात्रा वे अकेले शान से कर रहे हैं। उन्हें सुपरस्टार जैसा महसूस हो रहा है।