दाढ़ी वाली दुल्हन देखी है कभी? लेने जा रही बड़ा कदम
हरनाम कौर एक ऐसी महिला हैं जिनके शरीर पर बाल काफी निकलते हैं। उन्होंने तय किया है कि वो अपनी दाढ़ी के साथ ही मॉडलिंग करेंगी।
दाढ़ी वाली दुल्हन देखी है कभी? लेने जा रही बड़ा कदम
हरनाम कौर असल में पॉलिसिसटिक ओवरी सिंड्रोम नाम की बीमारी से बचपन से पीड़ित हैं। इस मेडिकल कंडिशन में बदन पर बालों काफी तेजी से बढ़ते हैं। फिर चाहें वो महिला हो या स्त्री दोनों के साथ ऐसा ही होता है। सभी तस्वीरें बजफीड से।
दाढ़ी वाली दुल्हन देखी है कभी? लेने जा रही बड़ा कदम
एक वक्त ऐसा था जब हरनाम अपने लुक्स को ठीक रखने के लिए तेजी से शेविंग करती थीं। उन्हें अपनी पहचान के लिए रोज की इतनी जदोजहद् करनी पड़ती थी कि एक दिन उन्होंने तय किया कि लोग उनके बारे में चाहें जो बोलें, वो दाढ़ी रखेंगी।
दाढ़ी वाली दुल्हन देखी है कभी? लेने जा रही बड़ा कदम
जब उन्होंने ऐसा किया तो वो दुनियाभर में एक खबर बन गई। कई लोगों ने उनका मजाक उड़ाया तो ज्यादातर ने उनके फैसले और हिम्मत की दात दी। ऐसे में कई सालों बाद वो अपने दाढ़ी वाले लुक्स के साथ काफी सहज महसूस करती हैं।
दाढ़ी वाली दुल्हन देखी है कभी? लेने जा रही बड़ा कदम
उन्होंने कुछ दिनों पहले ही दाढ़ी के साथ दुल्हन बनकर फोटोशूट करवाया था। इस फोटोशूट ने भी लोगों का ध्यान खींचा था। उन्होंने अपनी दाढ़ी के साथ ही लोगों के सामने रैंप-वॉक करने का फैसला लिया। उन्होंने सेलिब्रिटी ज्वेलरी डिजाइनर मारिआना हरुटुनियनन के लिए रॉयल फैशल डे पर लंदन में कैटवॉक किया। उनके इस बड़े कदम को फिर कई लोगों ने सराहा। ऐसे फैसले वाकई अपने आप में बड़े होते हैं। आपको क्या लगता है?