मां को चढ़ा शौक, बेटी को बना डाला बार्बी डॉल
ये है इंगलैड की रहने वाली 9 साल की बार्बी पेवी जिसे बार्बी डॉल की तरह सज, संवर कर सौंदर्य प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेती है। दरअसल पेवी को गुड़िया की तरह रखने में उसकी मां की ख्वाहिश शामिल है।
मां को चढ़ा शौक, बेटी को बना डाला बार्बी डॉल
आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि बार्बी की मां समान्ता पैवी अपनी बेटी को इस तरह तैयार करने के लिए हर महीने 350 यूरो यानी करीब 24,389 रुपए खर्च करती हैं।
मां को चढ़ा शौक, बेटी को बना डाला बार्बी डॉल
यही नहीं, बार्बी की मां उसे बिलकुल बार्बी डॉल जैसा रूप देने के लिए नकली नाखून, लंबे घुंघराले बाल और त्वचा को भूरा रंग देने के लिए स्प्रे का भी इस्तेमाल करती हैं।
मां को चढ़ा शौक, बेटी को बना डाला बार्बी डॉल
समान्ता का कहना है कि प्रतियोगिता के दिन बार्बी का इतना मेकअप करना पड़ता है जितना वह खुद किसी पार्टी में जाते वक्त नहीं करती होंगी। उसको तैयार करने में दो घंटे से भी ज्यादा लग जाते हैं। लेकिन इसके अलावा स्कूल जाते वक्त या किसी भी साधारण दिन पर बार्बी कोई मेकअप नहीं करती और समान लड़कियों जैसे ही रहती है।
मां को चढ़ा शौक, बेटी को बना डाला बार्बी डॉल
अच्छी बात यह है कि इन प्रतियोगिताओँ में भाग लेने के लिए उसकी मां कभी उस पर दबाव नहीं डालती और ऐसा कुछ भी नहीं पहनाती जिसमें वह असहज महसूस करे। बल्कि बार्बी को खुद अलग अलग प्रतियोगिताओं में जाने और बार्बी जैसे नई और सुंदर कपड़े पहनने के लिए उत्साहित रहती है।