362 किलो का आदमी, रहता है कार में! देखें SUV में उसकी तस्वीरें
मोटे लोगों को तो आपने खूब देखा होगा। पर, इस आदमी का मोटापा आपका ध्यान जरूर खींचेगा। सबसे बड़ी हैरत की बात है कि वो 362 किलो का होकर कार में रहता है। तस्वीरें-डेली मेल से।
362 किलो का आदमी, रहता है कार में! देखें SUV में उसकी तस्वीरें
33 साल का स्टीवन असैंटी अमेरिका के रोड द्वीप के क्रैंसटन में रहता है। स्टीवन को लगातार खाते रहने की लत है। इस लत की वजह से वो इतना ज्यादा मोटा हो गया कि मोटापा कम करने के लिए उसे अस्पताल में भर्ती किया गया।
362 किलो का आदमी, रहता है कार में! देखें SUV में उसकी तस्वीरें
डॉक्टरों ने स्टीवन को पहले ही बता दिया कि अगर उसका वजन इसी तरह से बढ़ता रहा तो वो जल्द ही मर जाएगा। रोड आईलैंड हॉस्पिटल में उसने कुछ हफ्तों में दस किलो तक वजन भी घटाया। पर स्टीवन से उसके पसंदीदा पिज्जा की दूरी सही नहीं गई। परेशान होकर उसने गुपचुप तरीके से पिज्जा अस्पताल में ही ऑर्डर कर दिया।
362 किलो का आदमी, रहता है कार में! देखें SUV में उसकी तस्वीरें
पर, उसके इस प्लान का पता जल्द ही अस्पताल प्रशासन को चल गया और उन्होंने स्टवीन को बाहर निकाल दिया।अस्पताल ने स्टीवन के इलाज से मना कर दिया है। उनका कहना है कि जो खुद से ही ठीक नहीं होना चाहता, उसको वो लोग भी ठीक नहीं कर सकते। और तो और उसने केयर प्लान को बिगाड़ा भी है।
362 किलो का आदमी, रहता है कार में! देखें SUV में उसकी तस्वीरें
वहां से निकलने के बाद अब वो अपने घर भी नहीं जा पा रहा है। उसके पिता का मानना है कि घर आते ही स्टीवन अपने खाने की लत को फिर शुरू कर देगा। इसलिए वो उसे घर में घुसने नहीं दे रहे।