दुनिया की 10 रहस्यमयी जगहें, जिनका लोगों को पता तक नहीं
जरूर जानना चाहेंगे आखिर वो कौन सी जगहें हैं जिनके बारे में लोगों को पता ही नहीं है? इनमें से कई तो मिलिट्री बेस हैं तो कई ऐसी जगहें जहां केवल चुनिंदा लोग ही जाते हैं।
दुनिया की 10 रहस्यमयी जगहें, जिनका लोगों को पता तक नहीं
गुप्त स्थानों में सबसे पहला नंबर आता है आरएएफ के मेननिथ हिल बेस का। ये ब्रिटिश रॉयल एयरफोर्स बेस है जो नॉर्थ यॉर्कशायर के हैरोगेट में है। इस स्टेशन को देश के आंतरिक सुरक्षा के लिए उठाए जाने वाले कदमों के सेंटर के तौर पर इस्तेमाल में लाया जाता है। यहीं खुफिया कारवाई और स्पेशल जासूसों को नियुक्त किया जाता है। सभी तस्वीरें टेक्नोक्रेज से।
दुनिया की 10 रहस्यमयी जगहें, जिनका लोगों को पता तक नहीं
अमेरिकी एमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर के बारे में जानना चाहेंगे? द माउंट वेदर नाम की इस जगह को शीत विश्वयुद्ध के दौरान बनाया गया था। सरकार के सभी बड़े प्लान और बड़े अधिकारियों का चुनाव, यहां तक के ट्रांसफर भी यही तय होते हैं।
दुनिया की 10 रहस्यमयी जगहें, जिनका लोगों को पता तक नहीं
ये है जापान के शिंटो नाम के इलाके में बना द ग्रैंड श्राइन ऑफ आईज। एक ऐसा मंदिर जहां मंदिर के पुजारी के अलावा केवल उसी परिवार को जाने की अनुमति है जो वहां का सबसे रॉयल परिवार है। इस मंदिर में जन्म और मृत्यु के चक्र को बखूबी माना जाता है और इसलिए इसे हर बीस साल में तोड़ दिया जाता है। फिर से बनाया जाता है।
दुनिया की 10 रहस्यमयी जगहें, जिनका लोगों को पता तक नहीं
कोरिया को पूरी दुनिया में रहस्यमयी देश ही माना जाता है। रूम 39 उत्तरी कोरिया की एक ऐसी जगह है जिसे इस देश का सबसे खुफिया स्थान माना जाता है। बस कयासें हैं कि इसके अंदर क्या चलता होगा। कोई कहता है कि इसके अंदर एक संस्था काम करती है तो कोई मानता है कि यहां ड्रग्स बनाए जाते हैं।