चकाचौंध कर देगी इन रेलवे स्टेशनों की खूबसूरती, जानिए ये हैं कहां?
दुनिया के दस बेहतरीन रेलवे स्टेशन पहली नजर में किसी महल से कम नहीं लगते हैं। इस फेहरिस्त में भारत का भी एक स्टेशन है। जानने के लिए देखिए लिस्ट।
चकाचौंध कर देगी इन रेलवे स्टेशनों की खूबसूरती, जानिए ये हैं कहां?
न्यूयॉर्क का ग्रैंड सेंट्रल टर्मिनल रेलवे स्टेशन दुनिया का सबसे बड़ा और आलीशान रेलवे स्टेशन है। साल भर में करीब 2 करोड़ यात्री इस स्टेशन का रुख करते हैं। इस स्टेशन में 44 प्लेटफॉर्म हैं और 67 ट्रैक है। हॉलीवुड फिल्म गॉडफादर और मेन इन ब्लैक में भी इस खूबसूरत स्टेशन को फिल्माया गया है।
चकाचौंध कर देगी इन रेलवे स्टेशनों की खूबसूरती, जानिए ये हैं कहां?
मुंबई का छत्रपति शिवाजी टर्मिनस यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स की लिस्ट में एक मात्र रेलवे स्टेशन है। ये दुनिया के बेहतरीन आर्किटेक्चर का नमूना है। साल 1888 में ये बनकर तैयार हुआ था। फ्रेडरिक विलियम स्टीवन्स ने इसे पारंपरिक मुगल और विक्टोरियन गोथिक आर्किटेक्चर को मिलाकर डिजाइन किया था। इसे विक्टोरिया टर्मिनस भी कहा जाता रहा है। स्टेशन का नाम मराठा शासक शिवाजी के नाम पर है। भारत के इस सबसे व्यस्त स्टेशन का रोजाना करीब 30 लाख लोग रुख करते हैं।
चकाचौंध कर देगी इन रेलवे स्टेशनों की खूबसूरती, जानिए ये हैं कहां?
अपनी विक्टोरियन स्टाइल को लेकर आलीशान रेलवे स्टेशनों की फेहरिस्त में लंदन का सेंट पैनक्रास इंटरनेशनल तीसरे नंबर पर है। ये यात्रियों के लिए साल 1868 में खुला था। तब से लेकर अब तक कई बार ये स्टेशन रूप-सज्जा के दौर से गुजर चुका है। इस स्टेशन की खास बात ये है कि इसमें आपको एक से बढ़कर एक बेहतरीन लाउंजेस, दुकानें और रेस्टोरेंट मिलेंगे।
चकाचौंध कर देगी इन रेलवे स्टेशनों की खूबसूरती, जानिए ये हैं कहां?
साल 1851 में बनकर तैयार हुए मैड्रिड के अटोचा स्टेशन का नाम पास के ही एक चर्च अवर अटोचा लेडी के नाम पर रखा गया। खूबसरती के मामले में ये नंबर चार पर है। स्टेशन की खास बात ये है कि इसमें एक बड़ा सा बगीचा बना है ठीक छोटे-छोटे जंगलों जैसा। दुनिया के कई किस्म के पौधे और दुर्लभ जानवर आपको इस स्टेशन में देखने को मिल जाएंगे। साल 2004 में मैड्रिड में हुई बमबारी को लेकर यहां एक मैमोरियल भी बनाया गया है।