कंपनी प्रोडक्ट की तरह ही बना डाली इमारतें, जूता-कमोड-गिटार और न जाने क्या-क्या
ब्रांड को प्रमोट करने के लिए कंपनी प्रोडक्ट की तरह दिखने वाली इमारतें ही बना डाली। देखिए दिलचस्प तस्वीरें।
कंपनी प्रोडक्ट की तरह ही बना डाली इमारतें, जूता-कमोड-गिटार और न जाने क्या-क्या
दक्षिण अफ्रीका के बाथर्स्ट के समरहिल एस्टेट पाइनएप्पल प्लांटेशन में हूबहू अनानास की 55 फीट लंबी इमारत है। इस तीन मंजिला इमारत में 60 सीटों वाला एक शानदार ऑडीटोरियम, अनानास के प्रोडक्ट्स वाली एक गिफ्ट शॉप और एक म्यूजियम बना है।
कंपनी प्रोडक्ट की तरह ही बना डाली इमारतें, जूता-कमोड-गिटार और न जाने क्या-क्या
देखने में भले ही ये अजीब लगे लेकिन सच है। दक्षिण कोरिया के सुवन में शौचालयों के इतिहास को संजोकर रखने वाला एक ऐसा म्यूजियम है जिसकी इमारत बाहर से हूबहू कमोड जैसी लगती है। इसे साल 2007 में विश्व शौचालय संगठन के पहले अध्यक्ष ने निजी घर के तौर पर बनवाया था।
कंपनी प्रोडक्ट की तरह ही बना डाली इमारतें, जूता-कमोड-गिटार और न जाने क्या-क्या
चीन का मीटन टी म्यूजियम बिलकुल एक चाय की केतली के आकार का बना है। 245 फीट ऊंची इस इमारत के नाम दुनिया की सबसे बड़ी केतली का रिकॉर्ड भी दर्ज है। इसके विशाल केतली के अंदर चाय की तमाम किस्मों की जानकारी के साथ-साथ आप चाय पीने का लुत्फ भी ले सकते हैं।
कंपनी प्रोडक्ट की तरह ही बना डाली इमारतें, जूता-कमोड-गिटार और न जाने क्या-क्या
यूं तो दुनिया में और भी कई इमारतें जूते के आकार की बनाई गई हैं। लेकिन कैलीफोर्निया के बेकर्सफील्ड में इस जूते जैसी दिखने वाली इमारत में जूते बनाने का ही काम किया जाता है। इस इमारत को साल 1947 में बनाया गया था। खास बात ये है कि इस जूते नुमा इमारत का फीता बनाने के लिए 50 फुट लंबी रस्सी का इस्तेमाल किया गया है।