फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेनॉ क्विड को टक्कर देने आ रही है मारुति इग्निस, देखिए तस्वीरें

Mon, 30 Nov 2015 01:34 PM IST
Updated Mon, 30 Nov 2015 01:34 PM IST
विज्ञापन

रेनॉ क्विड को टक्कर देने आ रही है मारुति इग्निस, देखिए तस्वीरें

Why Ignis will be Maruti's Ace in the Hole?

मारुति सुजुकी माइक्रो एसयूवी कार सेगमेंट में अपनी नई कार इग्निस को जल्दी ही पेश करेगी। इसे अगले साल भारत में आयोजित होने वाले ऑटो एक्स्पो में दिखाया जाएगा। रेनॉ क्विड की सफलता के बाद इस सेगमेंट में काफी हलचल मची हुई है और अब मारुति इग्निस को हॉट फेवरेट माना जा रहा है।

रेनॉ क्विड को टक्कर देने आ रही है मारुति इग्निस, देखिए तस्वीरें

Why Ignis will be Maruti's Ace in the Hole?

इग्निस और रेनॉ का मुकाबला कड़ा होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। आपको बता दें कि फ्रैंच ऑटोमेकर कंपनी रेनॉ ने क्विड के जरिए एंट्री लेवल मार्केट में अपना पहला कदम रखा था और इस कार को इतनी सफलता मिली कि कंपनी को ग्राहकों की मांग पूरा करने के लिए इसकी बुकिंग तक रद्द करनी पड़ थी। इसे देखते हुए मारुति को इग्निस से काफी उम्मीदें हैं।

रेनॉ क्विड को टक्कर देने आ रही है मारुति इग्निस, देखिए तस्वीरें

Why Ignis will be Maruti's Ace in the Hole?

मारुति इग्निस माइक्रो एसयूवी की डिजाइन पर गौर करें तो इसे एक दमदार लुक देने का प्रयास किया गया है। बॉक्सी डिजाइन में नजर आती इग्निस रेनॉ क्विड से काफी हद तक मिलती है। चौड़े व्हीलआर्च, बड़े व्हील के साथ क्रोम फिनिश टच इसे और अधिक लुभावना लुक देता है। वहीं, केबिन में डबल टोन डैशबोर्ड व टचस्क्रीन इंफोटेन्मेंट सिस्टम फीचर्स में शामिल किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेनॉ क्विड को टक्कर देने आ रही है मारुति इग्निस, देखिए तस्वीरें

Why Ignis will be Maruti's Ace in the Hole?

फिलहाल कंपनी की ओर से इग्निस के इंजन के बारे में अभी कोई जानकारी नही दी गई है, लेकिन अटकलें लगाई जा रही है कि इग्निस में 1.0-लीटर टर्बोचार्जड बूस्टरजेट इंजन दिया जाएगा। इसके अलावा, 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन का ऑप्शन भी दिया जा सकता है, जिसका इस्तेमाल मारुति की प्रीमियम हैचबैक स्विफ्ट में हो चुका है। उम्मीद यह भी हे कि इग्निस को सियाज की तरह 1.3-लीटर का एसएचवीएस माइल्ड हाईब्रिड डीजल इंजन के साथ भी उतारा जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed