यह है विराट कोहली की सबसे रफ्तार वाली कार, जानिए खूबियां
जर्मन लग्जरी और स्पोर्ट्सकार कंपनी ऑडी के इंडिया हेड जोई किंग भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली को ऐसी कार की चाबी सौंपी जो दुनिया की सबसे तेज कारों में शुमार की जाती है।
यह है विराट कोहली की सबसे रफ्तार वाली कार, जानिए खूबियां
विराट कोहली अब ऑडी आर8 एलएमएक्स (Audi R8 LMX) के मालिक बन चुके हैं। सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस सीरीज की सिर्फ 99 कार ही दुनिया भर में उपलब्ध होंगी। भारत की बात करें तो सिर्फ चार खुशनसीब करोड़पति के पास यह कार होगी, इनमें कोहली के नाम भी है।
यह है विराट कोहली की सबसे रफ्तार वाली कार, जानिए खूबियां
ऑडी आर8 एलएमएक्स 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में महज 3.4 सेकेंड का समय लेती है। इसकी टॉप स्पीड 320 किलोमीटर प्रति घंटा है।
यह है विराट कोहली की सबसे रफ्तार वाली कार, जानिए खूबियां
इस कार में 5.2 लीटर वी10 इंजन का इस्तेमाल किया गया है जो 7 स्पीड गियरबॉक्स के साथ 570 बीएचसपी अधिकतम पावर और 540एनएम अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है।
यह है विराट कोहली की सबसे रफ्तार वाली कार, जानिए खूबियां
ऑडी आर8 में लेजर हाईबीम हेडलाइट्स का इस्तेमाल किया गया है जो अंधेरे में ज्यादा विजिबिलिटी के लिए काम करती है। ये लाइट्स 500 मीटर रेंज तक काम करती है। साथ ही में इसमें कैमरा बेस्ड सेंसर का इस्तेमाल किया गया है जो सड़क की दूसरी गाड़ियों को डिटेक्ट कर हेडलाइट के पैटर्न को एडजस्ट करता है, ताकि ड्राइवर की आंखों पर तेज रोशन न चुभे।