आ रहे हैं बजाज पल्सर के ये पांच दमदार मॉडल
(पल्सर 400एसएस)
यह पल्सर रेंज की सबसे पावरफुल बाइक है। कंपनी ने इससे डुअल टोन कलर दिया है। इसमें केटीएम डयूक 390 का 373.2 सीसी इंजन दिया गया है। सेफ्टी फीचर्स के तौर पर यह एबीएस से लैस होगी।
आ रहे हैं बजाज पल्सर के ये पांच दमदार मॉडल
(पल्सर 400सीएस)
यह पल्सर बाइक का क्रूजर वर्जन है इसमें इंजन और स्फेसिफिकेशन पल्सर 400एसएस के ही है, लेकिन यह क्रूजर प्लेटफॉर्म पर बनी है। इसमें डिजिटल कंसोल वैगराह मौजूद है।
आ रहे हैं बजाज पल्सर के ये पांच दमदार मॉडल
(बजाज पल्सर 200 एसएस)
बजाज पल्सर 200 एसएस में फ्यूल इंजेक्टेड सिस्टम का इस्तेमाल किया है। यह 199.5 सीसी, एसओएचसी, 4 वॉल्व, लिक्विड कूल्ड, फ्यूल इंजेक्टेड, ट्रिपल स्पार्क इंजन के साथ आ रही है जो 23.5 पीएस का पावर और 18.3 एनएम का टॉर्क देता है। कीमत 1-1.5 लाख रुपए तक हो सकती है।
आ रहे हैं बजाज पल्सर के ये पांच दमदार मॉडल
(पल्सर 200एनएस एफआई)
ये बजाज की बहुप्रतिक्षित बजाज पल्सर 200एनएस बाइक है जिसको एफआई (फ्यूल इंजेक्टेड) वर्जन के साथ पेश किया गया है। बजाज पल्सर 200एनएस एफआई फिलहाल अभी सिर्फ तुर्की और लेबनान जैसे देशों के लिए है। भारतीय बाजार में भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है।
आ रहे हैं बजाज पल्सर के ये पांच दमदार मॉडल
(बजाज पल्सर 150एनएस)
बजाज पल्सर 150एनएस में 150 सीसी डीटीएसआई इंजन के साथ आएगी जो 15.06 पीएस का पावर और 12.5 एनएम का टॉर्क देता है। इसमें पहले की तरह ही 6 स्पीड गियर बॉक्स दिए जा रहे हैं।