पिछले माह बाजार में आए इन टू व्हीलर्स को देखा आपने
सुजुकी एक्सेस 125
सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया लिमिटेड ने अपने ऑटोमैटिक स्कूटर एक्सेस 125 मॉडल को बाजार में उतारा है। कंपनी ने एक्सेस 125 लेटेस्ट एडिशन में कई नए फीचर्स शामिल किए है। 2014 सुजुकी एक्सेस 125 स्कूटर की कीमत 53,223 (ऑन रोड, दिल्ली) रुपए है।
पिछले माह बाजार में आए इन टू व्हीलर्स को देखा आपने
टीवीएस स्कूटी जेस्ट
टू व्हीलर कंपनी टीवीएस ने ऑटोएक्पो 2014 के दौरान 'स्कूटी जेस्ट' को पेश किया था। कंपनी ने अब इस ऑटोमैटिक स्कूटर टीवीएस स्कूटी जेस्ट को 42,300 रुपए (नई दिल्ली एक्स शोरूम) में लॉन्च कर दिया है।
पिछले माह बाजार में आए इन टू व्हीलर्स को देखा आपने
हीरो इलेक्ट्रिक फोटॉन
टू व्हीलर कंपनी हीरो इलेक्ट्रिक ने कई महा नगरों में अपना नया स्कूटर 'फोटॉन' लॉन्च किया है। नई दिल्ली एक्स शोरूम पर हीरो फोटॉन की कीमत 54,110 रुपए तय की गई है। हीरो फोटॉन भारत में सबसे तेज चलाने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इसकी टॉप स्पीड 54 किलोमीटर प्रति घंटा है।
पिछले माह बाजार में आए इन टू व्हीलर्स को देखा आपने
महिंद्रा न्यू रोडियो यूजेडओ 125
टू व्हीलर्स कंपनी महिंद्रा ने स्पोर्टी न्यू रोडियो यूजेडओ 125 स्कूटर को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। कंपनी ने नए महिंद्रा रोडियो यूजेडओ 125 स्कूटर को पहले से ज्यादार स्टाइलिश, ऑप्टिमाइज परफॉर्मेंस और यूनिक फीचर्स के साथ 47,957 रुपए की कीमत पर लॉन्च किया है।
पिछले माह बाजार में आए इन टू व्हीलर्स को देखा आपने
बजाज की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक रेंज डिस्कवर के दो नए वैरियंट को बाजार में उतार दिया है। कंपनी ने बजाज डिस्कवर 150एफ और बजाज डिस्कवर 150एस को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है।