फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये हैं भारत में मौजूद टॉप 5 हाइब्रिड/ इलेक्ट्रिक कारें

Wed, 02 Sep 2015 03:24 PM IST
Updated Wed, 02 Sep 2015 03:24 PM IST
विज्ञापन

ये हैं भारत में मौजूद टॉप 5 हाइब्रिड/ इलेक्ट्रिक कारें

Top 5 Hybrid/Electric Cars in India

भारत में इलेक्ट्रनिक/ हाइब्रिड कारों को लेना अभी भी मुश्किल माना जाता है, क्योंकि ये कारें न केवल खरीद में महंगी होती है बल्कि इनकी मेंटेनेंस भी महंगी होती है। वैकल्पिक ईंधन की बात करें तो हम इलेक्ट्रॉनिक एनर्जी के बजाय एलपीजी और सीएनजी पर अधिक भरोसा करते हैं। भारतीय कार बाजार में हाइब्रिड कारों से जुड़ा प्रयोग कोई खास कामयाब नहीं रहा है, लेकिन इसके बावजूद कंपनियों ने इस दिशा में कोशिशें छोड़ी नहीं हैं। देखिए एक नजर भारत में मौजूद टॉप 5 हाइब्रिड/ इलेक्ट्रिक कारें।


ये हैं भारत में मौजूद टॉप 5 हाइब्रिड/ इलेक्ट्रिक कारें

Top 5 Hybrid/Electric Cars in India

1- महिंद्रा ने बिजली से चलने वाली अपनी 4 सीटर हैचबैक कार e2o को भारतीय बाजार में उतारी है। महिंद्रा e2o की दिल्ली में कीमत 5.96 लाख रुपये हैं। कार को 100 किमी. चलाने में 50 रुपये का खर्च आएगा। कार 5 घंटे में फुल चार्ज हो जाएगी और फिर 100 किमी. तक की दूरी आसानी से तय कर सकती है।

ये हैं भारत में मौजूद टॉप 5 हाइब्रिड/ इलेक्ट्रिक कारें

Top 5 Hybrid/Electric Cars in India

2- हेनरी फोर्ड मॉडल टी के बाद दूसरा बड़े क्रांति के रूप में प्रियस हाइब्रिड कार को देखा जा सकता है। टोयोटा ने 1997 में जापान में पहली बार 'प्रियस' को लॉन्च किया। भारत में इस कार को 2012 में उतारा गया। यह पेट्रोल और इले‌क्ट्रिसिटी दोनों पर चलती है। तब से अब तक हाइब्रिड कार में यह सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। भारत में इसकी कीमत 38.10 लाख से 39.80 लाख रुपए तक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं भारत में मौजूद टॉप 5 हाइब्रिड/ इलेक्ट्रिक कारें

Top 5 Hybrid/Electric Cars in India

3- जापानी कार कंपनी टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने देश में तैयार की जाने वाली पहली हाइब्रिड कार कैमरी पेश की है। कैमरी के भारत में तैयार होने के कारण इसकी कीमत 29.75 लाख रुपए रखी गई है। 'कैमरी हाइब्रिड' पेट्रोल और इलेक्ट्रिक, दोनों तरह के मोटर के साथ काम करती है। यह प्रति लीटर 19.16 किलोमीटर माइलेज देती है।

विज्ञापन

ये हैं भारत में मौजूद टॉप 5 हाइब्रिड/ इलेक्ट्रिक कारें

Top 5 Hybrid/Electric Cars in India

4- जर्मनी की लग्जरी कार कंपनी बीएमडब्ल्यू ने भारतीय बाजार में नए ब्रांड 'बीएमडब्ल्यू आई' के तहत देश की पहली हाइब्रिड स्पोर्ट्स कार लॉन्च की है। कंपनी ने बीएमडब्ल्यू आई8 कार उतारी है। बीएमडब्ल्यू आई8 कंपनी की पहली प्लग-इन हाइब्रिड कार है। जैसा कि आई8 के हाइब्रिड नाम से जाहिर है, बीएमडब्‍ल्यू की यह कार 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर के साथ दौड़ती है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 2.29 करोड़ रुपए तय गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed