{"_id":"9e669dc32532e2d707c51bacadd54e36","slug":"top-5-commuter-motorcycles-below-rs-50-000","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"50 हजार रुपए से भी कम में हैं ये 5 शानदार बाइक","category":{"title":"Auto Archives","title_hn":"ऑटो आर्काइव","slug":"auto-archives"}}
50 हजार रुपए से भी कम में हैं ये 5 शानदार बाइक
Tue, 15 Sep 2015 11:58 AM IST
Updated Tue, 15 Sep 2015 11:58 AM IST
विज्ञापन
50 हजार रुपए से भी कम में हैं ये 5 शानदार बाइक
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कम्यूटर मोटरसाइकिल, यह सिर्फ एक दुपहिया वाहन या एक जीवन शैली का सामान नहीं है, बल्कि यह हर आम आदमी की जरूरत है। एक आदर्श कम्यूटर बाइक वो होती है जिसके रखरखाव पर कम खर्च हो, रोजमर्रा की सवारी के लिए पर्याप्त पावर प्रदान करे, आरामदायक सवारी हो, ज्यादा फ्यूल एफिशियंट हो, और सबसे महत्वपूर्ण बात, यह एक मध्यवर्गीय परिवार के बजट में फिट होना चाहिए। हम यहां आपको 50,000 के बजट में ऐसी मोटरसाइकिल के बारे में बता रहे हैं जो आपकी हर जरूरत को पूरा कर सकती हैं।
50 हजार रुपए से भी कम में हैं ये 5 शानदार बाइक
2 of 6
साल 2013 में, महिंद्रा टू व्हीलर सेंच्यूरो को लॉन्च किया और यह कंपनी के लिए एक वरदान साबित हुई। स्टाइल और डिजाइनिंग की बात करें तो महिंद्रा की सेंच्यूरो में सबसे पहली नजर उसके सुनहरे गोल्ड फ्रेम पर जाती है। सबसे बढ़िया पार्ट इसका एंटी थेफ्ट सिस्टम है। इंजन की बात की जाए तो इसमें 106.7 सीसी इंजन का इस्तेमाल किया गया है। इसका इंजन 4 स्ट्रोक, सिंगल सिलेंडर, एयर कूल्ड है। इसका इंजन टॉप 7500 आरपीएम पर 8.5 एनएम का टार्क पॉवर देता है। जो 110 सीसी के लिए काफी है। कंपनी का दावा है कि इसका माइलेज 85 किमी प्रतिलीटर से अधिक है। इसकी कीमत 43,000 रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) है।
50 हजार रुपए से भी कम में हैं ये 5 शानदार बाइक
3 of 6
बजाज ने एंट्री लेवल में बजाज प्लेटिना 100 ईएस (Platina 100 ES) को पेश किया है। नई बजाज प्लेटिना 100 ईएस की कीमत 44,507 रुपए (दिल्ली एक्स शोरूम) तय की गई है। इसमें 102 सीसी डीटीएसआई इंजन लगा है जो 8.2 बीएचपी का पावर और 12.75 एनएम का टॉर्क देने में सक्षम है। कंपनी का दावा है कि नई बजाज प्लेटिना ईएस 96.9 किलोमीटर प्रतिलीटर का माइलेज देती है।100 ईएस में नई हैंडलाइट, पेंट स्कीम और नए डेकल आकर्षक ग्राफिक्स के साथ दिए गए हैं। इसके अलावा ग्रेब रेल और सीट में भी बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
50 हजार रुपए से भी कम में हैं ये 5 शानदार बाइक
4 of 6
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर्स इंडिया ने ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी पैठ मजबूत बनाने के लिए अपनी सबसे सस्ती मोटरसाइकिल सीडी 110 ड्रीम पेश की। कंपनी का दावा है कि होंडा सीडी ड्रीम में ईको टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है जो तेल की खपत को कम करने का काम करती है। ये 74 किलोमीटर प्रति लीटर माइलेज देने में समक्ष है। इंजन की बात करें तो इसमें 110सीसी, एयर कूल्ड इंजन का इस्तेमाल किया गया है जो 8.3पीएस पावर और 8.6 टार्क जनरेट करता है। दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत होंडा सीडी ड्रीम 110 की कीमत 43,497 रुपए है।
विज्ञापन
50 हजार रुपए से भी कम में हैं ये 5 शानदार बाइक
5 of 6
हीरो स्पलेंडर इस बाइक को इसकी खास परिचय की जरूरत नहीं है। हीरो स्पलेंडर टू व्हीलर की दुनिया में सबसे पुरानी बाइक्स में से एक है जो अपनी शानदार परफॉर्मेंस और टिकाउपन के लिए खास लोकप्रिय है। इसके कई वर्जन बाजार में मौजूद हैं। स्पलेंडर प्लस और प्रो मॉडल डिजाइन के मामल में लगभग एक जैसे हैं। इंजन की बात करें तो इसमें 97.2सीसी इंजन, 4 स्ट्रोक के साथ 8.25 पीएस पावर और 8.05 टार्क जनरेट करता है। इसकी कीमत 45,850 रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।