ये हैं यामाहा की 4 अनोखी बाइक, देखिए तस्वीरें
टोक्यो मोटर शो के दौरान यामाहा ने तीन अनोखी बाइक एमडब्ल्यूटी-9, रेसोनेटर125 और एनमैक्स125 शोकेस की हैं। यामाहा की दो कॉन्सेप्ट बाइक यामाहा एमडब्ल्यूटी -9 और यामाहा रेसोनेटर125 पहले से ही चर्चा में हैं।
ये हैं यामाहा की 4 अनोखी बाइक, देखिए तस्वीरें
यामाहा एमडब्ल्यूटी -9 मुड़वदार सड़कों पर चलाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है क्योंकि इसमें फ्रंट पर दो पहियों का इस्तेमाल किया गया है। यह बाइक लिक्विड कूल्ड, इनलाइन 3 सिलेंडर 850 सीसी फ्यूल इंजेक्टड DOHC इंजन के साथ है। यह बाइक स्पोर्ट्स सेगमेंट में पूरी तरह नई कॉन्सेप्ट बाइक है।
ये हैं यामाहा की 4 अनोखी बाइक, देखिए तस्वीरें
यामाहा की दूसरी चर्चित बाइक रेसोनेटर125 (Resonator125) है। स्पोर्टी लुक वाली यह बाइक स्पोर्ट्स के साथ-साथ सुविधा के लिहाज से भी एक आदर्श बाइक है। यह बाइक एयर कूल्ड, सिंगल सिलेंडर 125 सीसी 4 स्ट्रोक इंजन और फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम के साथ है।
ये हैं यामाहा की 4 अनोखी बाइक, देखिए तस्वीरें
टोक्यो मोटर शो के दौरान कंपनी ने यामाहा एनमैक्स 125 (nmax 125) नाम की बाइक को पहली बार प्रदर्शित किया है। यह बाइक पिछली बाइक मैक्स मॉडल के इंजन पर है, लेकिन इसको 'ब्लू कोर' टेक्नोलॉजी के साथ अपग्रेड किया गया है।
ये हैं यामाहा की 4 अनोखी बाइक, देखिए तस्वीरें
यामाहा ने इस मोटर शो के दौरान रोबोट बाइक मोटोबॉट (Motobot) को भी प्रदर्शित किया है। यामाहा मोटोबॉट रेस ट्रैक पर 193 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है।