{"_id":"c63e5ca4189da8820e260efafbb8161d","slug":"three-exciting-hatchbacks-that-are-coming-to-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कम बजट वालों के लिए भारत में बहुत जल्द लॉन्च होंगी ये तीन छोटी कारें","category":{"title":"Auto Archives","title_hn":"ऑटो आर्काइव","slug":"auto-archives"}}
कम बजट वालों के लिए भारत में बहुत जल्द लॉन्च होंगी ये तीन छोटी कारें
Mon, 07 Dec 2015 01:42 PM IST
Updated Mon, 07 Dec 2015 01:42 PM IST
विज्ञापन
कम बजट वालों के लिए भारत में बहुत जल्द लॉन्च होंगी ये तीन छोटी कारें
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय कार बाजार में इस समय जिस कार की सबसे ज्यादा चर्चा है वो है टाटा की आने वाली जीका। लेकिन इसके अलावा भी कुछ और रोमांचक कारें हैं, जो जल्द ही भारत में लॉन्च होनी है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे ही तीन नए मॉडलों के बारे में..
कम बजट वालों के लिए भारत में बहुत जल्द लॉन्च होंगी ये तीन छोटी कारें
2 of 4
नई शेवरले बीट: शेवरले नई जनरेशन की हैचबैक शेवरले बीट को भारत में उतारने की तैयारी कर रही है। कार के एक्सटीरियर में बदलाव किए गए हैं। इसमें पावरफुल इंजन भी दिया जा सकती है। संभावना है कि नए मॉडल में 1.4-लीटर ईकोटेक इंजन दिया जा सकता है जो 99 बीएचपी पावर देगा। वैसे इंटरनेशनल मार्केट में यह पहले से ही मौजूद है। इसे काफी तारीफें भी मिली हैं। इसके अलावा, इस पर बनी कॉम्पैक्ट सेडान भी पेश की जा सकती है।
कम बजट वालों के लिए भारत में बहुत जल्द लॉन्च होंगी ये तीन छोटी कारें
3 of 4
डटसन रेडी गो: निसान की ओर से अगली पेशकश डटसन रेडीगो हैचबैक होगी। इसकी घोषणा पहले ही रेनॉ क्विड के लॉन्च के समय रेनॉ-निसान अलायंस के चेयरमैन कार्लोस घोष कर चुके हैं। रेडी गो को अगले साल इंडियन ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित करने के बाद लॉन्च किया जाएगा। रेडीगो का निर्माण रेनॉ-निसान अलायंस के संयुक्त प्लेटफार्म पर किया जाएगा। डटसन रेडीगो में 800सीसी का इंजन लगा होगा, जिसे एएमटी गियर बॉक्स के साथ उतारा जाने की संभावना है। रेडीगो का सीधा मुकाबला रेनो क्विड, मारूति सुजु़की अल्टो-800 व हुंडई इयॉन से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
कम बजट वालों के लिए भारत में बहुत जल्द लॉन्च होंगी ये तीन छोटी कारें
4 of 4
टाटा जीका: जीका को अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है। इसके एडवांस फीचर्स में हर्मन का कनेक्टनेक्सट सिस्टम के साथ नेवीगेशन एप और ज्यूक-कार एप दिया जाएगा। यह कार कई ऐसे फीचर लेकर आ रही है जो इस सेगमेंट में पहली बार दिए जा रहे हैं। जीका को दो नए पेट्रोल व डीजल इंजन के साथ उतारा जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।