टाटा जीका से पहले टाटा मोटर्स ने बंद किया इन दो कारों का उत्पादन
टाटा मोटर्स ने आधिकारिक तौर पर सेडान सेगमेंट की मांजा और विस्टा हैचबेक की बिक्री बंद कर दी है। इन दोनों कारों की जानकारी को ऑफिशियल वेबसाइट से भी हटा दिया गया है। टाटा काफी वक्त से पुराने पड़ रहे मॉडलों को बंद करने की योजना पर कर रही थी। इससे पहले पुरानी टाटा नैनो को भी बंद किया था। अब टाटा जल्द आने वाली कार जीका के साथ-साथ दूसरे नए मॉडलों पर पूरा ध्यान केन्द्रित कर रही है।
टाटा जीका से पहले टाटा मोटर्स ने बंद किया इन दो कारों का उत्पादन
मांजा और विस्टा की बात करें तो कहीं न कहीं ये कारें इंडिगो और इंडिका के मॉडिफाई वर्जन लगते थे। इनका नाम भी इंडिगो मांजा व इंडिका विस्टा रखा गया था। टाटा के लिए यह कदम, दांव उल्टा पड़ने जैसा साबित हुआ था, क्योंकि इंडिका और इंडिगो की छवि आम लोगों में टैक्सी वाली बन गई। ज्यादातर लोग इन मॉडलों को पर्सनल कार के तौर पर नहीं देखते।
टाटा जीका से पहले टाटा मोटर्स ने बंद किया इन दो कारों का उत्पादन
इस वजह से कंपनी को भी नुकसान उठाना पड़ा। डैमेज कंट्रोल के लिए टाटा ने इन दोनों मॉडलों के फेसलिफ्ट वर्जन उतारे साथ ही इनके नामों से भी इंडिका और इंडिगो को हटा दिया। हालांकि यह कदम भी ग्राहकों में टाटा के प्रॉडक्ट्स के प्रति भरोसा नहीं जगा पाया।
टाटा जीका से पहले टाटा मोटर्स ने बंद किया इन दो कारों का उत्पादन
सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चर्स (सियान) के मुताबिक कंपनी ने इस साल जुलाई महीने से मांजा, विस्टा व सूमो ग्रांडे (मोवस) का उत्पादन बंद कर दिया था। अब ए-सेगमेंट में टाटा के पास इंडिका हैचबेक व कॉम्पैक्ट सेडान में इंडिगो ही उपल्बध है। जिनका इस्तेमाल व्यवसायिक तौर पर और टैक्सी में होगा।
टाटा जीका से पहले टाटा मोटर्स ने बंद किया इन दो कारों का उत्पादन
अब कंपनी ने अपना ध्यान अपकमिंग कार जीका पर केन्द्रित कर रखा है। जो अपने दमदार लुक, पावरफुल इंजन व आकर्षक फीचर के कारण इन दिनों काफी चर्चा में है। जीका के प्रति लोगों में बढ़े उत्साह का फायदा उठाने में कंपनी किसी भी तरह से पीछे नहीं रहना चाहती है।