जल्द लॉन्च हो सकती है टाटा की नई कार, देखिए पहली तस्वीरें
भारतीय ऑटो कंपनी टाटा मोटर्स की जल्द लॉन्च होने वाली हैचबैक काइट का पहला ऑफिशियल टीजर वीडियो लॉन्च कर दिया है। इसमें पहली बार अर्जेटीना के स्टार फुटबालर लियोनल मैसी को पहली बार दिखाया गया है।गौरतलब है कि लियोनल मैसी टाटा के ग्लोबल ब्रांड एम्बेसडर हैं और यह विज्ञापन टाटा के मेडऑफग्रेट अभियान का हिस्सा होगा।
जल्द लॉन्च हो सकती है टाटा की नई कार, देखिए पहली तस्वीरें
इस वीडियो में पहले मैसी को बचपन में और बाद में वर्तमान फुटबॉल खेलते और गोल करते और अंत में टाटा काइट के एक्सटीरियर को हुए दिखाया है। टाटा काइट को हैचबैक और सेडान दोनों कैटेगिरी में लॉन्च किया जाएगा।
जल्द लॉन्च हो सकती है टाटा की नई कार, देखिए पहली तस्वीरें
इस विज्ञापन के माध्यम से टाटा मोटर्स का वैश्विक कद बढ़ाने के लिए इसे दुनिया भर में प्रसारित किया जाएगा। टाटा मोटर्स की ओर से दिखाई गए टीजर में में ओरेंज कलर काइट की झलक है जिसमें फ्रंट ग्रिल, हैडलैंप क्लस्टर, साइड प्रोफाइल, टेललैंप क्लस्टर और रियर डोर हैंडल आदि एक्सटीरियर दिखाए गए हैं।
जल्द लॉन्च हो सकती है टाटा की नई कार, देखिए पहली तस्वीरें
माना जा रहा है कि इस कार को फरवरी में आयोजित होने वाले इंडियन ऑटो एक्सपो में दिखाया जाएगा, लेकिन जिस तरह ऑटो एक्सपो के तीन महीने पहले ही इसका टीजर वीडियो जारी किया गया है, उसे देखकर तो लगता है कि उससे पहले ही इसे देश की सड़कों पर दौड़ते हुए देखा जा सकेगा। हालांकि टाटा की ओर से इस बारे में कोई खास जानकारी नहीं मिल सकी है।
जल्द लॉन्च हो सकती है टाटा की नई कार, देखिए पहली तस्वीरें
टाटा काइट की संभावित कीमत 3.5 लाख से 5.5 लाख रुपए के बीच रहने की उम्मीद की जा रही है। हैचबैक सेगमेंट में काइट का सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी सेलेरियो, वैगनआर, शेवरले बीट के साथ अन्य प्रतियोगियों से होगा, जबकि काइट सेडान की बात करें तो इस समय अभी तक इसका कोई सीधा प्रतियोगी दिखाई नहीं देता है।