भारत में पेट्रोल+सीएनजी से दौड़ने वाली बाइक, दाम बेहद कम
ऑटो कंपनी रॉयल टच मोटर्स जल्द ही देश में डुअल फ्यूल दोपहिया वाहनों की बड़ी रेंज लॉन्च करने वाली है। अच्छी खबर यह है कि इन टू व्हीलर्स के दाम भारतीय बाजार में काफी प्रतिस्पर्धात्मक होंगे।
भारत में पेट्रोल+सीएनजी से दौड़ने वाली बाइक, दाम बेहद कम
हालांकि कंपनी भारत में पेट्रोल + सीएनजी मोटरसाइकिल और स्कूटर लाने की की कोशिश पहले कर चुकी है, लेकिन उनमें से कोई भी अधिकारी तौर पर नहीं रहा है।
भारत में पेट्रोल+सीएनजी से दौड़ने वाली बाइक, दाम बेहद कम
रॉयल टच मोटर्स (Royal Touch Motors) महाराष्ट्र के औरंगाबाद में स्थिति कंपनी है। फिलहाल अभी इस बात की कोई घोषणा नहीं की गई है कि कंपनी सीकेडी या स्थानीय उत्पादन, किसके जरिए अपने दो पहिया वाहनों को लाने की योजना बना रही है।
भारत में पेट्रोल+सीएनजी से दौड़ने वाली बाइक, दाम बेहद कम
मार्केटिंग के लिए कंपनी ने चीनी दुपहिया वाहन कंपनी जेंन (ZNEN) के साथ साझेदारी की है। हाल की रिपोर्ट पर यकीन किया जाए, तो रॉयल टच मोटर्स अपने ब्रांड एंबेसडर के लिए बॉलीवुड सेलिब्रिटी और क्रिकेटर के साथ बातचीत कर रही है।
भारत में पेट्रोल+सीएनजी से दौड़ने वाली बाइक, दाम बेहद कम
रॉयल टच मोटर्स 50 सीसी से लेकर 250सीसी तक इंजन पर अपनी मोटरसाइकिल और स्कूटर लॉन्च करेगी। कंपनी का दावा है कि मौजूदा दोपहिया वाहनों की तुलना में रॉयल टच के वाहन बेहतर ईंधन अर्थव्यवस्था और कम कार्बन उत्सर्जन वाले होंगे। रॉयल टच पांच स्कूटर और दो मोटरसाइकिल कुल सात दोपहिया वाहनों लॉन्च करेगी।