रे रे रे रफ्तार...रणबीर कपूर लेकर आ रहे हैं यह कार
रेनॉ इंडिया ने अपना नया टीवीसी (टेलीविजन कॉमर्शियल) बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर और अपनी लॉन्च होने वाली कार क्विड के साथ रिलीज किया है। इसका म्युजिक ग्रैमी विजेता एआर रहमान ने तैयार किया है। रे रे रे रफ्तार...। इस ऐड में क्विड के अलावा रेनॉ डस्टर, लॉजी, स्टेपवे और फ्लोरेंस को भी दिखाया गया है।
रे रे रे रफ्तार...रणबीर कपूर लेकर आ रहे हैं यह कार
जल्द ही भारत में चलने वाली अल्टो, एस्टिलो व सैंट्रो जैसी कारों को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। यूरोप की अग्रणी कार कंपनी रेनॉ आगामी त्योहारी सीजन (सितंबर-अक्तूबर) के दौरान भारत में रेनॉ क्विड लॉन्च करने जा रही है।
रे रे रे रफ्तार...रणबीर कपूर लेकर आ रहे हैं यह कार
रेनॉ क्विड 800 सीसी की है और यह मारुति के ऑल्टो व टाटा की नैनो जेन एक्स जैसी कार को कड़ी चुनौती दे सकती है। नये रेनॉ -निसान एलायंस प्लेटफॉर्म का उपयोग और डस्टर के प्रदर्शन के बाद क्विड रेनॉको विस्तार करने में सक्षम बनायेगी और ग्राहकों की जरूरतों की पूर्ति करेगी जो स्टाइलिश, मजबूत और इस्तेमाल में आसान वाहन चाहते हैं।
रे रे रे रफ्तार...रणबीर कपूर लेकर आ रहे हैं यह कार
हाल में कंपनी ने भारत में अपने नए वैश्विक उत्पाद क्विड का अनावरण किया, तब से यह कार चर्चा का विषय बन चुकी है। कंपनी के मुताबिक रेनॉ क्विड की कीमत 3-4 लाख रुपये होगी।
रे रे रे रफ्तार...रणबीर कपूर लेकर आ रहे हैं यह कार
क्विड कॉम्पैक्ट कार सेगमेंट में एक नई एवं अनोखी पेशकश है, यह ऐसा वाहन है जिसका प्रोफाइल बेहद डायनैमिक है और एसयूवी लुक इसके आयाम को नये स्तर पर ले जाता है। क्विड एक आकर्षक और आधुनिक कार है जिसका इंटीरियर बेहद विशाल और आरामदायक है। यह परिवार के सभी लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों की पूर्ति करता है।