बीएमडब्ल्यू ने शोकेस की 1170सीसी बाइक, स्पीड 200 किमी/घंटा
जर्मन ऑटो कंपनी बीएमडब्ल्यू मोटर्रेड ने 2016 ऑटो एक्सपो में अपने विभिन्न मॉडलों का अनावरण किया गया। ऑटो दिग्गज कंपनी ने अपने प्रशंसकों के लिए R 1200 GS, BMW R nineT, BMW S 1000 RR और S1000XR को शोकेस किया है।
बीएमडब्ल्यू ने शोकेस की 1170सीसी बाइक, स्पीड 200 किमी/घंटा
जर्मनी की बाइक कंपनी ने नई BMW S1000RR को पहले से अधिक दमदार बाइक के तौर पर पेश किया है। ये अधिकतम 199bhp पावर देगी जो पहले से 6bhp अधिक है। बीएमडब्ल्यू S1000RR की टॉप स्पीड 125 मील प्रति घंटा और इसकी इंजन क्षमता 998cc है।
बीएमडब्ल्यू ने शोकेस की 1170सीसी बाइक, स्पीड 200 किमी/घंटा
BMW R 1200 GS एक एडवेंचर बाइक है। यह 1170सीसी इंजन, बॉक्सर (फ्लैट) दो सिलेंडर प्रति सिलेंडर 4-वाल्व के साथ है, जो 110बीएचपी पावर और 119 एनएम टॉर्क देता है। अगर यह बाइक भारत में लॉन्च होती है तो इसकी कीमत 26 लाख रुपए तक हो सकती है।
बीएमडब्ल्यू ने शोकेस की 1170सीसी बाइक, स्पीड 200 किमी/घंटा
बीएमडब्ल्यू आर नाइन टी स्टील ट्यूबलर फ्रेम पर तैयार की गई है। कंपनी ने इसमें 1170सीसी, एयर/ऑयल कूल्ड, बॉक्सर इंजन का इस्तेमाल किया है जो 110बीएचपी पावर और 119 एनएम टॉर्क देता है। बीएमडब्ल्यू आर नाइन टी की टॉप स्पीड 200 किमी प्रति घंटा है। कंपनी का दावा है कि ये 22.22 किमी प्रति लीटर माइलेज देने में सक्षम है।
बीएमडब्ल्यू ने शोकेस की 1170सीसी बाइक, स्पीड 200 किमी/घंटा
बीएमडब्ल्यू मोटरसाइकिल की एस रेंज अत्यधिक शक्तिशाली 4 सिलेंडर इंजन के लिए जानी जाती है। कंपनी ने इस रेंज में बीएमडब्ल्यू S 1000 XR को शोकेस किया है। यह 999सीसी इनलाइन चार सिलेंडर के साथ है जो 158bhp पावर और 112Nm अधिकतम टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। यह बाइक एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस), ऑटोमैटिक स्टैबिलिटी सिस्टम (एएससी) और डायनैमिक ट्रैक्शन कंट्रोल (डीटीसी) जैसे फीचर्स के साथ है।