जब चमचमाती लाल रंग की कार के संग खिले-खिले दिखे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सैन जोस में टेस्ला मोटर्स कंपनी के मुख्यालय का दौरा किया और उनके अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में आविष्कारों में गहरी रुचि दिखाई। इन आविष्कारों का भारत के दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों में कई तरह से उपयोग किया जा सकता है।
जब चमचमाती लाल रंग की कार के संग खिले-खिले दिखे पीएम मोदी
अमेरिकी वाहन कंपनी के परिसर का दौरा करने के बाद मोदी ने ट्विटर पर कहा कि वह टेस्ला मोटर्स की पावर बॉल टेक्नोलॉजी से काफी प्रभावित हैं। इस टेक्नोलॉजी में एक बैटरी में लंबे समय तक बिजली को स्टोर करके रखा जा सकता है।
जब चमचमाती लाल रंग की कार के संग खिले-खिले दिखे पीएम मोदी
टेस्ला के परिसर में करीब एक घंटे गुजारने के बाद मोदी ने कहा, ‘यह बातचीत काफी आनंदपूर्ण रही कि कैसे बैटरी प्रौद्योगिकी किसानों की मदद कर सकती है।’टेस्ला के सीईओ इलोन मस्क ने कहा कि मोदी के साथ उनकी ‘बहुत ही सार्थक बातचीत’ रही जिसमें उन्हें पता चला कि कैसे सौर ऊर्जा और बैटरियां ग्रामीण समुदायों को सशक्त बना रही हैं।
जब चमचमाती लाल रंग की कार के संग खिले-खिले दिखे पीएम मोदी
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा, ‘भारत के लिए सबसे बड़ी चीज लंबे समय तक बिजली के स्टोर रखने वाली बैटरी की प्रौद्योगिकी है जिसके कई उपयोग हो सकते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री यह देखने लिए काफी उत्सुक थे कि हम बैटरी का इस्तेमाल- पावर बॉल की अवधारणा- भारत में विकास की एक ऊंची छलांग लगाने के लिए कैसे कर सकते हैं।’
जब चमचमाती लाल रंग की कार के संग खिले-खिले दिखे पीएम मोदी
स्वरूप ने कहा, ‘पावर बॉल की अवधारणा में सौर ऊर्जा चालित बैटरी स्वच्छ ऊर्जा को भारत के बिजली से वंचित इलाकों में पहुंचने की सहूलियत देती है और दीर्घकालीन उपयोग वाली यह बैटरी तत्काल ऊर्जा तक पहुंच उपलब्ध करा सकती है।’बैठक के दौरान, मस्क ने टेस्ला द्वारा विकसित की जा रही क्रांतिकारी प्रौद्योगिकियों पर मोदी के समक्ष एक प्रस्तुति दी। ये ऐसी प्रौद्योगिकियां हैं जिनसे वाहन उद्योग की भाग्य बदलने की संभावना है और भारत जैसे देशों में अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में इनका विविध इस्तेमाल किया जा सकता है।