अब रेनॉ क्विड को टक्कर देने के लिए मारुति ला रही है छोटी कार
लंबे वक्त से छोटी कारों के सेगमेंट में मारुति का दबदबा रहा है। पहले मारुति-800 और फिर ऑल्टो-800 ने कामयाबी के इस सिलसिले को आगे बढ़ाया है। लेकिन बदलते दौर में यहां भी तस्वीर काफी बदल गई है। रेनॉ ने यहां क्विड को उतार कर यह साबित किया कि जरूरी नहीं कि छोटी कारें हमेशा बोरिंग ही दिखें। क्विड न सिर्फ दिखती अच्छी है बल्कि इसमें कई ऐसे फीचर्स हैं, जो इस सेगमेंट में पहली बार देखने को मिले हैं।
अब रेनॉ क्विड को टक्कर देने के लिए मारुति ला रही है छोटी कार
क्विड की बढ़ती लोकप्रियता ने मारुति के कान भी खड़े कर दिए हैं। कंपनी की बिक्री में 35 फीसदी हिस्सा एंट्री लेवल कारों का है। ऐसे में कंपनी की योजना इस सेगमेंट में एक नई कार उतारने की है। यह नई कार रेनॉ क्विड के मुकाबले में उतारी जाएगी।
अब रेनॉ क्विड को टक्कर देने के लिए मारुति ला रही है छोटी कार
फाइनेंशियल एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में मारुति सुजुकी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ केनिचि आयोकावा ने इसके संकेत दिए। इंटरव्यू में केनिचि आयोकावा ने कहा- 'बाजार की मांग और वहां दी जा रही पेशकश (कारों) की हम लगातार समीक्षा कर रहे हैं। हम उस सेगमेंट के लिए नया प्रोडक्ट तैयार कर रहे हैं। लेकिन इसे लाने से पहले हमें यह देखना होगा कि यह किस तरह का या फिर कैसा मॉडल होगा।' आयोकावा ने आगे कहा कि 'छोटी कारों का सेगमेंट हमारे लिए हमेशा से ही महत्वपूर्ण रहा है, हम उस सेगमेंट पर पूरा फोकस कर रहे हैं।'
अब रेनॉ क्विड को टक्कर देने के लिए मारुति ला रही है छोटी कार
रेनॉ के लिए सफलता की नई कहानी लिखने वाली क्विड की बुकिंग का आंकड़ा 85 हजार के आंकड़े को पार कर चुका है। लॉन्च के साथ ही इसकी 25 हजार से ज्यादा यूनिट बिक चुकी हैं। क्विड का ही असर है कि इस सेगमेंट में मारुति की बिक्री साल दर साल की तुलना में 4.3 फीसदी गिरी है। वहीं क्विड की सफलता को आगे बढ़ाने के लिए रेनॉ 1000सीसी इंजन वाली क्विड को लॉन्च करने वाली है। इसमें ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी मिलेगा। इसे ऑटो एक्सपो में शो-केस भी किया गया था।