महिंद्रा केयूवी100 के बाद मारुति ला रही है माइक्रो एसयूवी इग्निस
महिंद्रा ने केयूवी-100 के साथ माइक्रो यानी छोटी एसयूवी के सेगमेंट की शुरुआत कर दी है। इस सेगमेंट में अगली एंट्री होगी मारुति इग्निस की। इग्निस को फरवरी में होने वाले ऑटो एक्सपो में उतारा जाएगा। यह मारुति कैंप से निकलने वाली नई कारों में से एक है। इसके साथ ही बलेनो आरएस और विटारा ब्रेजा को भी शो-केस किया जाएगा।
महिंद्रा केयूवी100 के बाद मारुति ला रही है माइक्रो एसयूवी इग्निस
इग्निस की बात करें तो इसे सबसे पहले टोक्यो मोटर शो-2015 में दिखाया गया था। इंडियन ऑटो एक्सपो की बात करें तो यहां भी केवल कॉन्सेप्ट मॉडल को रखा जा सकता है। प्रोडक्शन मॉडल शायद बाद में सामने आए। उम्मीद है कि यह कार साल के अंत तक लॉन्च होगी। कीमत की बात करें तो इग्निस 4.5 लाख रुपए से लेकर सात लाख रुपए के बीच आ सकती है।
महिंद्रा केयूवी100 के बाद मारुति ला रही है माइक्रो एसयूवी इग्निस
चौड़े व्हीलआर्च, बड़े व्हील के साथ क्रोम फिनिश टच इसे और अधिक लुभावना लुक देता है। वहीं, केबिन में डबल टोन डैशबोर्ड व टचस्क्रीन इंफोटेन्मेंट सिस्टम फीचर्स में शामिल किए गए हैं।
महिंद्रा केयूवी100 के बाद मारुति ला रही है माइक्रो एसयूवी इग्निस
इंजन को लेकर चर्चा है कि इसमें बलेनो वाले इंजन ही दिए जा सकते हैं। इसके पेट्रोल और डीजल दोनों वर्जन में आने की उम्मीद है। पेट्रोल वर्जन को 1.2 लीटर वाला इंजन मिल सकता है, जो 83.1 बीएचपी की पावर देता है। डीजल वर्जन में 1.3 लीटर का डीडीआईएस इंजन आ सकता है। जो 74 बीएचपी की ताकत और 194 एनएम का टॉर्क देता है।
महिंद्रा केयूवी100 के बाद मारुति ला रही है माइक्रो एसयूवी इग्निस
ऐसी भी चर्चाएं है कि मारुति की योजना इग्निस को प्रीमियम डीलरशिप नेक्सा के जरिए बेचने की है। इसके साथ ही कंपनी सियाज सेडान का अपडेट वर्जन लाने वाली है। इसे भी रेग्युलर डीलरशिप से शिफ्ट करके नेक्सा डीलरशिप के जरिए बेचा जाएगा।