मेड इन इंडिया हुंडई ग्रैंड आई10 को मिला जीरो, जानिए क्यों
कारों की सुरक्षा के बारे में वैश्विक NCAP टेस्टिंग के बाद भारत में मोटर वाहन निर्माताओं द्वारा कई बड़े परिवर्तन देखने को मिले हैं। हम लगाने लगा था कि अब हमारी चिंता दूर हो चुकी है, लेकिन लैटिन NCAP अधीन परीक्षण दुर्घटना के दौरान मेड इन इंडिया हुंडई आई 10 ग्रैंड को शून्य स्टार रेटिंग दी गई है।
मेड इन इंडिया हुंडई ग्रैंड आई10 को मिला जीरो, जानिए क्यों
कारों की सुरक्षा का स्तर जांचने के लिए किए जाने वाले क्रैश टेस्ट में हुंडई की लोकप्रिय हैचबैक कार को जीरो स्टार रेटिंग मिली है। यह रेटिंग भारत में बनी ग्रैंड आई10 के लिए जारी की गई है, जिसे चिली देश में निर्याता किया जाता है। जबकि यूरोपीय बाजार में में मौजूद हुंडई के इसी मॉडल को 4 स्टार रेटिंग दी गई थी।
मेड इन इंडिया हुंडई ग्रैंड आई10 को मिला जीरो, जानिए क्यों
ग्रैंड आई10 के यूरोपीय मॉडल में चाइल्ड सीट पर आईएसओफिक्स एंकरेग्स और एंटी स्किड तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इसी के साथ इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल (ईएससी) फीचर भी दिया गया है। वहीं लैटिन एनसीएपी द्वारा जांची गई कार में न तो एयरबैग्स हैं, न ही आईएसओफिक्स और न ईएससी फीचर है।
मेड इन इंडिया हुंडई ग्रैंड आई10 को मिला जीरो, जानिए क्यों
गौरतलब है कि भारत में ग्रैंड आई10 इरा, मैगना, स्पोर्ट और एस्टा चार वैरियंट में उपलब्ध है। पेट्रोल आई10 इरा की कीमत 4.29 लाख रुपए, पेट्रोल मैगना की कीमत 4.49 लाख रुपए, पेट्रोल स्पोर्ट की कीमत 4.88 लाख रुपए और पेट्रोल एस्टा की कीमत 5.47 लाख रुपए है। जबकि ग्रैंड आई10 के डीजल वर्जन की कीमत, इरा 5.23 लाख रुपए, मैगना 5.43 लाख रुपए, स्पोर्ट 5.82 लाख रुपए और एस्टा 6.41 लाख रुपए है। (कीमतें एक्स शोरूम दिल्ली)
मेड इन इंडिया हुंडई ग्रैंड आई10 को मिला जीरो, जानिए क्यों
लैटिन एनसीएपी की अध्यक्ष मारिया फरनेंडा रुड्रिग्स का कहना है कि यूरोपीय देश और लैटिन अमेरिका में अलग-अलग मानकों वाली कारें बेची जा रही हैं। इससे कंपनी की ब्रांड वैल्यू पर असर पड़ सकता है।