इंडियन मोटरसाइकिल ने उतारीं दो नई बाइक, कीमत 34.95 लाख रुपए
मशहूर अमेरिकी बाइक कंपनी इंडियन मोटरसाइकिल भारत में अपनी दूसरी डीलरशिप का उद्घाटन बेंगलूरू में कर दिया है। इससे पहले कंपनी 7 मई, 2014 को गुड़गांव में अपने पहले डीलरशिप की शुरुआत कर चुकी है। बेंगलूरू डीलरशिप के साथ कंपनी ने अपनी दो नई मोटरसाइकिल भी भारत में लॉन्च की हैं।
इंडियन मोटरसाइकिल ने उतारीं दो नई बाइक, कीमत 34.95 लाख रुपए
इंडियन मोटरसाइकिल ने भारतीय बाजार में अपनी अल्ट्रा लग्जरी 2015 इंडियन रोडमास्टर (कीमत 34.95 लाख रुपये, एक्स शोरूम दिल्ली) और नई चीफ डार्क हॉर्स (कीमत 21.99 लाख रुपये, एक्स शोरूम दिल्ली) बाइक उतारी है।
इंडियन मोटरसाइकिल ने उतारीं दो नई बाइक, कीमत 34.95 लाख रुपए
रोडमास्टर में स्टोरेज स्पेस भी दिया गया है, जो वेदरप्रूफ है। इस स्पेस को ट्रंक और सैडलबैग के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। इस स्टोरेज स्पेस को रिमोट के जरिए लॉक/अनलॉक किया जा सकता है। इंडियन मोटरसाइकिल रोडमास्टर में थंडर स्ट्रोक 111 इंजन दिया गया है, जो 1811 सीसी, एयर कूल्ड वी-ट्विन के साथ 161.6 एनएम टॉर्क जेनरेट करता है। यह 6 गियरबॉक्स के साथ काम करती है।
इंडियन मोटरसाइकिल ने उतारीं दो नई बाइक, कीमत 34.95 लाख रुपए
इसमें की-लेस (बिना चाबी) एंट्री की सुविधा भी दी गई है। बाइक राइडर बिना चाबी के इसे स्टार्ट कर सकता है, हालांकि इसके लिए उसकी जेब में बाइक की चाबी का रखा होना जरूरी है। बाइक में दिया गया स्पेशल सेंसर चाबी की मौजूदगी का एहसास होने पर ही स्टार्ट किया जा सकेगा। चाबी खो जाने या साथ न होने की स्थिति में राइडर एक प्री-प्रोग्राम्ड इंग्निशन कोड की मदद से बाइक को स्टार्ट कर सकेगा।
इंडियन मोटरसाइकिल ने उतारीं दो नई बाइक, कीमत 34.95 लाख रुपए
इंडियन डार्क हॉर्स की बात करें तो इसमें पूरी ब्लैक बॉडी के कुछ हिस्सों पर क्रोम एसेंट्स का इस्तेमाल किया गया है जो इस क्रूजर बाइक को और अधिक आकर्षक बनाने का काम करता है।