{"_id":"69db9d0816974d01c118cc0afabf414a","slug":"india-to-export-baleno-to-japan-by-january-2016","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी की घोषणा, भारत से जापान को एक्सपोर्ट होगी यह पहली कार","category":{"title":"Auto Archives","title_hn":"ऑटो आर्काइव","slug":"auto-archives"}}
पीएम मोदी की घोषणा, भारत से जापान को एक्सपोर्ट होगी यह पहली कार
Wed, 16 Dec 2015 06:13 AM IST
Updated Wed, 16 Dec 2015 06:13 AM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी की घोषणा, भारत से जापान को एक्सपोर्ट होगी यह पहली कार
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जापान की सड़कों पर जल्द ही भारत में बनी कारें दौड़ती नजर आएंगी, जो भारत और ‘मेक इन इंडिया’ की सफलता को दुनिया के सामने रखने वाला बड़ा कदम है। जापान को निर्यात होने वाली पहली कार का खिताब मारुति सुजुकी बलेनो के नाम होगा। जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे की भारत यात्रा के दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषाण की थी।
पीएम मोदी की घोषणा, भारत से जापान को एक्सपोर्ट होगी यह पहली कार
2 of 4
प्रधानमंत्री मोदी ने इंडिया-जापान बिजनेस लीडर्स फोरम घोषणा की थी कि ‘मारुति (सुजुकी) यहां पर कारें बनाएगी और फिर इन्हें जापान भेजा जाएगा।’ मोदी ने यह भी जोड़ा कि ‘भारत और जापान केवल हाई-स्पीड ट्रेनों के क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि हर क्षेत्र में एक साथ तेज रफ्तार से विकास की ओर बढ़ेंगे।’ मारुति सुजुकी के चैयरमेन आरसी भार्गव ने भी इसकी पुष्टि की है। भार्गव ने कहा-'एक्सपोर्ट होने वाली कारों में पहली कार बलेनो होगी'।
पीएम मोदी की घोषणा, भारत से जापान को एक्सपोर्ट होगी यह पहली कार
3 of 4
इसे जनवरी 2016 से निर्यात किया जाएगा। हर साल करीब 20-30 हजार कारें निर्यात की जाएगी। हालांकि इसमें काफी चुनौतियां भी हैं, जापान को वाहन निर्यात करना आसान नहीं है। कारों के एक्सपोर्ट का यह फैसला ऐसे वक्त में हुआ है जब कई करारों के अलावा भारत ने जापान से बुलेट ट्रेन खरीदने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम मोदी की घोषणा, भारत से जापान को एक्सपोर्ट होगी यह पहली कार
4 of 4
बुलेट ट्रेन अहमदाबाद-मुंबई के बीच चलेगी। इस प्रोजेक्ट के लिए जापान ने भारत को 98 हजार करोड़ (12 बिलियन डॉलर) का करीब-करीब ब्याज मुक्त (0.1 फीसदी) कर्ज दिया है। इसके अलावा दोनों देशों के बीच सामरिक तौर पर काफी महत्वपूर्ण असैन्य परमाणु करार (सिविल न्यूक्लियर डील) से जुड़े समझौते भी हुए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।