दुनिया के सामने आईं 11 अनोखी बाइक्स, देखिए तस्वीरें
टोक्यो मोटर शो हर दो साल पर होने वाला एक इंटरनेशनल ऑटो शो है, जिसमें बेस्ट कारों, मोटरसाइकिलों और वाणिज्यिक वाहनों को दुनिया के सामने प्रदर्शित किया जाता है। 2015 टोक्यो मोटर शो में कई कॉन्सेप्ट मॉडलों के साथ-साथ नए दुपहिया वाहनों को शोकेस किया गया है। आइए एक नजर डालते हैं इस उत्सव के मुख्य आकर्षण बनी बाइक्स पर।
दुनिया के सामने आईं 11 अनोखी बाइक्स, देखिए तस्वीरें
होंडा सीबीआर250आर: होंडा CBR250R सिंगल सिलेंडर वर्जन की एक शक्तिशाली बाइक है। इस कॉन्सेप्ट बाइक को कार्बन फाइबर और मैट ब्लैक थीम पर पेश किया गया है। कंपनी ने इसमें हेडलैंप्स के बजाय स्पिलिट एलईडी का इस्तेमाल किया है जो इसको एंग्री लुक प्रदान करता है।
दुनिया के सामने आईं 11 अनोखी बाइक्स, देखिए तस्वीरें
होंडा सीबीआर400आर: CBR400R को सिटी और स्पोर्ट टूर दोनों के लिए सुविधाजनक बनाया गया है।। बाइक सभी स्थितियों में एक सहज और सुखद राइडिंग का मजा देती है। अन्य सीबीआर मॉडल की तरह CBR400RR CBR250R और CBR650F सीरीज रेंज के बीच की बाइक है। यह पेरेलल ट्विन 400cc DOHC 4-वाल्व इंजन के साथ है।
दुनिया के सामने आईं 11 अनोखी बाइक्स, देखिए तस्वीरें
होंडा ग्रोम50 स्क्रेम्बलर कॉन्सेप्ट: होंडा के इंजीनियर्स ने ग्रोम के साथ 50सीसी मंकी बाइक (जापान में उपलब्ध) का कॉम्बिनेशन पेश किया है। इसको Grom 50 Scrambler कॉन्सेपट का नाम दिया गया है। इस दिलचस्प बाइक को सिल्वर और मैट ग्रीन दो रंगों में प्रदर्शित किया गया है।
दुनिया के सामने आईं 11 अनोखी बाइक्स, देखिए तस्वीरें
यामाहा एमडब्ल्यूटी-9 मल्टी व्हील्ड कॉन्सेप्ट: यामाहा एमडब्ल्यूटी-9 एक मल्टी-व्हील्ड मोटरसाइकिल है, जिसको " कॉर्निंग मास्टर" नामक प्रोजक्ट के तहत तैयार किया गया है। इस तीन पहिया बाइक के साथ कंपनी एक नए सेगमेंट में स्पोर्ट्स राइडिंग की ओर ध्यान देना चाहती है। एमडब्ल्यूटी -9 में 850सीसी, तीन सिलेंडर, लिक्विड कूल्ड इंजन का इस्तेमाल किया गया है।