फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

19 अक्टूबर को भारत में लॉन्च होगी यह इतालवी कार

Mon, 12 Oct 2015 07:21 PM IST
Updated Mon, 12 Oct 2015 07:21 PM IST
विज्ञापन

19 अक्टूबर को भारत में लॉन्च होगी यह इतालवी कार

Fiat to Launch Abarth Punto EVO on October 19th

इतालवी कार कंपनी फिएट अपनी हैचबैक कार अबर्थ पुन्टो ईवो 19 अक्टूबर को भारत में लॉन्च करने जा रही है। वैसे तो कंपनी ने इसकी कीमतों के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है लेकिन इस हॉट हैचबैक की कीमत 10 लाख रुपए के अंदर होगी।

19 अक्टूबर को भारत में लॉन्च होगी यह इतालवी कार

Fiat to Launch Abarth Punto EVO on October 19th

अपने सेगमेंट में पुन्टो ईवो का सीधा पोलो जीटी-टीएसआई और फोर्ड फीगो टीआई-वीसीटी से होगा। पुन्टो ईवो की लॉन्चिंग के बाद फिएट जल्द ही अपनी नई कार अबर्थ अवेंटूरा भी लॉन्च करेगा, जिसके स्पेक्स अबर्थ की तरह ही एक समान पावर में होंगे।

19 अक्टूबर को भारत में लॉन्च होगी यह इतालवी कार

Fiat to Launch Abarth Punto EVO on October 19th

अबार्थ पुन्टो ईवो के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो अबर्थ पुन्टो ईवो में 1.4-लीटर टी-जेट टर्बो इंजन लगा होगा जो 145 बीएचपी पावर के साथ 212 एनएम टॉर्क जनरेट करेगा। जानकारी के अनुसार, यह मोटर 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंचने में केवल 8.8 सेकेंड का समय लेगी, वहीं कंपनी ने दावा किया है कि उनकी यह हैचबैक 16.3 किमी प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

19 अक्टूबर को भारत में लॉन्च होगी यह इतालवी कार

Fiat to Launch Abarth Punto EVO on October 19th

इससे पहले फिएट ने अपनी 595 अबर्थ कम्पेटेजीओन को भी इसी साल जुलाई में लॉन्च किया था जिसकी कीमत 29.85 लाख रुपए है। इस कार में 1.4-लीटर टी-जेट टर्बो पेट्रोल इंजन लगा है जो 158 बीएचपी पावर के साथ 201 एनएम टॉर्क जनरेट करता है। इस हैचबैक में नार्मल व स्पोर्ट सहित दो ड्राइव मोड भी दिए गए हैं जिससे टॉर्क को 230 एनएम तक बढ़ाया जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed