{"_id":"53bd0bc03f2fd102bb3120518ca693ae","slug":"fiat-details-linea-replacement-tipo","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लीनिया की जगह फिएट भारत में ला रही है यह सेडान कार","category":{"title":"Auto Archives","title_hn":"ऑटो आर्काइव","slug":"auto-archives"}}
लीनिया की जगह फिएट भारत में ला रही है यह सेडान कार
Tue, 01 Dec 2015 04:47 PM IST
Updated Tue, 01 Dec 2015 04:47 PM IST
विज्ञापन
लीनिया की जगह फिएट भारत में ला रही है यह सेडान कार
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिएट के फैंस के लिए अच्छी खबर है। फिएट ने अपनी नई सेडान टीपो (fiat tipo) से पर्दा हटाया है, जो भारत में लीनिया की जगह ले सकती है। भारत में टीपो का मुकाबला मिड साइज सेडान सेगमेंट में होंडा सिटी, फॉक्सवेगन वेंटो, हुंडई वरना, स्कोडा रैपिड और मारुति सुजुकी सियाज से होगा। हालांकि अभी भारत में इसकी कीमत और लॉन्चिंग के वक्त की जानकारी नहीं दी गई है। टीपो को एक से दो साल के अंदर भारत में लॉन्च की जा सकती है। टीपो की कीमत 8 से 11 लाख रुपए के बीच होगी।
लीनिया की जगह फिएट भारत में ला रही है यह सेडान कार
2 of 6
दरअसल फिएट ने इसे तुर्की में एजिया के नाम से इसी साल मई में प्रदर्शित किया था। बाकी दुनिया के लिए इसे टीपो नाम दिया गया है। यह नाम कंपनी ने अपने एक पुराने और काफी मशहूर मॉडल से लिया है, जिसे फिएट ने 1988 से 1995 तक बनाया था। उस मॉडल की करीब 20 लाख कारें फिएट ने तैयार की थीं।
लीनिया की जगह फिएट भारत में ला रही है यह सेडान कार
3 of 6
डिजाइन के मोर्च पर टीपो एकदम नई है, जो लीनिया के मुकाबले ज्यादा शानदार, ज्यादा दमदार और आकर्षक नजर आती है। इसे नया लुक दिया गया है। इसमें नई फिएट ग्रिल के साथ ही नए डिजाइन के ट्विन बैरल हैडलैंप्स दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
लीनिया की जगह फिएट भारत में ला रही है यह सेडान कार
4 of 6
इसका बूट स्पेस 520 लीटर का है। यह कार भारत में मौजूद सबसे बड़ी मिड साइज सेडान मारुति सियाज से भी बड़ी है। इंटीरियर में ग्रे-ब्लैक रंगों का कॉम्बिनेशन है, वहीं सीटों को स्पोर्टी लुक दिया गया है। टीपो में फिएट का 5-इंच टचस्क्रीन इंफोनमेंट सिस्टम यू कनेक्ट दिया गया है। इसके अलावा, स्टीयरिंग व्हील कंट्रोल्स के अलावा, नेविगेशन सिस्टम और रियर पार्किंग कैमरा जैसे फीचर भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
लीनिया की जगह फिएट भारत में ला रही है यह सेडान कार
5 of 6
ग्लोबल मॉडल की बात करें तो टीपो में चार इंजन विकल्प होंगे। इनमें पेट्रोल में 1.4 लीटर 16वी फायर इंजन है जो 95 बीएचपी की ताकत देगा। दूसरा इंजन 1.6 लीटर का 16वी ई-टॉर्क इंजन है जो 110 बीएचपी पावर देगा। वहीं डीजल में 1.3 मल्टीजेट-टू इंजन है जो 95 बीएचपी की ताकत देगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।