{"_id":"5c7578e079c59473d414324b35873bc7","slug":"fiat-abarth-punto-evo-and-avventura-both-launched-at-rs-9-95-lacs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिएट ने उतारीं दो नई प्रीमियम हैचबैक कारें, जानिए कीमत ","category":{"title":"Auto Archives","title_hn":"ऑटो आर्काइव","slug":"auto-archives"}}
फिएट ने उतारीं दो नई प्रीमियम हैचबैक कारें, जानिए कीमत
Tue, 20 Oct 2015 11:00 AM IST
Updated Tue, 20 Oct 2015 11:00 AM IST
विज्ञापन
फिएट ने उतारीं दो नई प्रीमियम हैचबैक कारें, जानिए कीमत
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिएट इडिंया ने अपनी प्रीमियम हैचबैक अबर्थ पुन्टो ईवो के साथ क्रोसओवर अबर्थ अवेंटुरा को भी लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपने दोनों मॉडल्स की कीमत 9.95 लाख रुपए रखी गई है, साथ ही दोनों का एक ही वेरिएंट उतारा गया है।
फिएट ने उतारीं दो नई प्रीमियम हैचबैक कारें, जानिए कीमत
2 of 5
‘स्कोर्पियन स्टंग’ पावर इन दोनों कारों में 1.4-लीटर टर्बोचाजर्ड टी-जेट पेट्रोल इंजन लगा है जो पुन्टो ईवो व अवेंटुरा में क्रमश: 145 बीएचपी और 140 बीएचपी पावर जनरेट करता है। दोनों मॉडल्स में ही 5-स्पीड मेन्युअल गियर बॉक्स दिए गए हैं जो 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक 8.8 सेकेंड (पुन्टो) व 9.9 सेकेंड (अवेंटुरा) में पहुंच पाने में सक्षम है।
फिएट ने उतारीं दो नई प्रीमियम हैचबैक कारें, जानिए कीमत
3 of 5
एक्सटीरियर की बात करें तो स्पोर्टी डेकल्स, 16-इंच के व्हील्स, स्कोर्पियन लोगो जैसे फीचर्स मिलकर पुन्टो ईवो को एक स्पोर्ट्स के साथ एक हॉट हैचबैक का लुक देते हैं, वहीं अवेंटुरा में अबर्थ का लोगो एक नयापन लिए नजर आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
फिएट ने उतारीं दो नई प्रीमियम हैचबैक कारें, जानिए कीमत
4 of 5
इंटीरियर में ऑल ब्लैक कलर थीम के साथ अबर्थ लोगो स्टाइल रेड व यलो कलर स्कीम में दी गई अपोस्ट्ररी एक नया अहसास है। सेफ्टी में सभी व्हील्स के लिए डिस्क ब्रेक और स्टैंडर्ड फीचर्स के रूप में एबीएस-ईबीडी जैसे फंक्शन दिए गए हैं।
विज्ञापन
फिएट ने उतारीं दो नई प्रीमियम हैचबैक कारें, जानिए कीमत
5 of 5
दूसरी ओर, कंपनी ने अबर्थ पुन्टो ईवो और अबर्थ अवेंटुरा दोनों के लिए क्रमश: 16.8 किमी प्रति किमी और 17.1 किमी प्रति लीटर माइलेज का दावा किया है। अपने सेगमेंट में पुन्टो ईवो फॉक्सवेगन पोलो जीटी के साथ हाल ही में लॉन्च हुई अपडेटेड फोर्ड फीगो से मुकाबला करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।