टाटा जीका का बदला जाएगा नाम, आप चुनिए क्या होना चाहिए नाम
टाटा जीका पर जीका वायरस का साया पड़ गया है। दरअसल इस बात की चर्चा काफी वक्त से थी कि एक खतरनाक वायरस जीका से मिलती-जुलते नाम की वजह से टाटा मोटर्स नई हैचबैक के नाम को बदल सकती है। अब टाटा मोटर्स इस कार के लिए तीन नए नाम सामने लाई है। अगर आप टाटा फैन हैं या फिर इस कार में आपकी दिलचस्पी है तो अपने पसंदीदा नाम के लिए वोट कर सकते हैं। माना जा रहा है कि नए नाम के साथ इस कार को अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है।
टाटा जीका का बदला जाएगा नाम, आप चुनिए क्या होना चाहिए नाम
टाटा जीका के लिए इनमें सिवइट, एडॉर और टीएगो टाइटल शामिल किए गए हैं। वोट करने के लिए यहां करें क्लिक टाटा मोटर्स ने एंट्री लेवल हैचबैक जीका का पब्लिक डेब्यू ऑटो एक्सपो-2016 में किया था। पहले इसे ऑटो एक्सपो में लॉन्च किए जाने की संभावना जताई जा रही थी। जीका को कंपनी की नई इम्पैक्ट डिजाइन थीम पर तैयार किया गया है। घरेलू बाजार में टाटा जीका का मुकाबला शेवरले बीट, हुंडई आई-10, मारुति सुजुकी सेलेरिया से होगा।
टाटा जीका का बदला जाएगा नाम, आप चुनिए क्या होना चाहिए नाम
फीचर्स पर ध्यान दें तो जीका में कनेक्ट-नेक्सट इंफोटेंमेंट सिस्टम लगा है। इसमें बड़ी स्क्रीन के साथ ब्लूटूथ, ट्यूनर, यूएसबी और ऑक्स कनेक्टिविटी की सुविधा दी गई है। इस इंफोटेंमेंट सिस्टम में नेविगेशन एप और ज्यूक एप भी दी गई है। म्यूजिक के लिए 8 स्पीकर सिस्टम (4 स्पीकर्स व 4 ट्यूटर) दिए गए हैं, जो इस सेगमेंट में पहली बार है। सेफ्टी फीचर्स में ड्यूल फ्रंट एयरबैग के साथ ही एबीएस, ईबीडी और सीएससी (कॉर्नर स्टेबिलिटी कंट्रोल) को शामिल किया गया है।
टाटा जीका का बदला जाएगा नाम, आप चुनिए क्या होना चाहिए नाम
पावर स्पेक्स पर गौर करें तो जीका में नए पेट्रोल और डीजल इंजन दिए हैं। 1.2 लीटर का रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन 85पीएस की पावर और 114एनएम टॉर्क जनरेट करता है। डीजल वर्जन में दिया गया 1.05 लीटर का 3-सिलेंडर रेवोटॉर्क इंजन 70पीएस की ताकत और 140एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। दोनों ही इंजन के साथ स्टैंडर्ड 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है।