Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये हैं अब तक की सबसे खूबसूरत सात कारें, देखिए तस्वीरें

Fri, 08 May 2015 09:30 AM IST
Updated Fri, 08 May 2015 09:30 AM IST
विज्ञापन

ये हैं अब तक की सबसे खूबसूरत सात कारें, देखिए तस्वीरें

7 best looking car

अब तक की सबसे ख़ूबसूरत कारें कौन कौन सी हैं? या फिर इसी सवाल को कुछ ऐसे पूछा जाए कि कौन कौन सी कारों की ख़ूबसूरती पर समय का असर नहीं हुआ? यही सवाल बीबीसी ऑटो ने क्योरा डॉटकॉम पर पूछा। इस वेबसाइट से मिले जवाबों के आधार पर ख़ूबसूरत कारों की एक सूची इस तरह है।


Trending Videos

ये हैं अब तक की सबसे खूबसूरत सात कारें, देखिए तस्वीरें

7 best looking car

ड्यूसेनबर्ग एसजे(1929)ग्लेनार्ड मूनसन के लिए 1929 में ड्यूसेनबर्ग एसजे से बेहतर कोई कार नहीं है। इस कार को बनाने वाली कंपनी अब बंद हो चुकी है। लेकिन मूनसन पर इस कार का जादू छाया रहा है। ली बेलेंटाइन भी ड्यूसेनबर्ग की ख़ासियत के मुरीद है।

ये हैं अब तक की सबसे खूबसूरत सात कारें, देखिए तस्वीरें

7 best looking car

मर्सिडीज़ बेंज़़ 540के (1936) डेन पीपर भी उसी दौर की कार को अपनी पसंद बताते हैं। लेकिन उन्होंने 1936 में मर्सिडीज़ बेंज़ के 540के स्पेशल रोडस्टर को सबसे बेहतरीन कार मानते हैं। वे कहते हैं, "ये बेहद शक्तिशाली कार है। दो सीट वाली इस कार का डिज़ाइन भी शानदार है। यह कार 20 हज़ार स्कवेयर फ़ुट वाली कोठी के समान दिखती है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं अब तक की सबसे खूबसूरत सात कारें, देखिए तस्वीरें

7 best looking car

मैक्लारेन एफ़ 1 (1995) सबसे ख़ूबसूरत कारों की इस डिबेट में शामिल रजत चौहान मैक्लारेन एफ़ 1 को सबसे बेहतरीन कार मानते हैं। वे इस कार के रेसिंग सिमुलेटर के ख़ासे मुरीद हैं। हालांकि दुर्भाग्य ये है कि इस सीरीज़ की केवल 106 कारों का उत्पादन हुआ। ज्यादातर कार प्रशंसकों को इसके डिजिटल रूप को देखकर संतोष करना पड़ता है।

विज्ञापन

ये हैं अब तक की सबसे खूबसूरत सात कारें, देखिए तस्वीरें

7 best looking car

ला फ़रारी: कार्तिक सोनकू ने फ़रारी की हाइब्रिड कार ला फ़रारी को सबसे बेहतरीन बताया है। कार्तिक ने कहा, "ये कला का बेहतरीन नमूना है, फॉर्म और फंक्शन दोनों के स्तर पर।" कार्तिक के मुताबिक इस कार में केवल एक सुधार की ज़रूरत थी, वो था नाम। नाम बेहतर रखा जा सकता था। क्योरा वेबसाइट का इस्तेमाल करने वाले लोगों में अधिकांश के लिए 1950 से 1970 का दौर कारों के लिहाज से बेहद अहम रहा। इसी दौर में फोर्ड की ओरिजिनल शेलबाय जीटी500 कार आई और जेम्स बांड सीरीज़ की फिल्मों के साथ मशहूर हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed