{"_id":"cc6589dcd2be241f7e59a4c1d40f057f","slug":"4-new-cars-to-launch-in-india-in-march-2015","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस महीने भारत में लॉन्च होंगी ये चार कारें","category":{"title":"Auto Archives","title_hn":"ऑटो आर्काइव","slug":"auto-archives"}}
इस महीने भारत में लॉन्च होंगी ये चार कारें
Tue, 10 Mar 2015 03:01 PM IST
Updated Tue, 10 Mar 2015 03:01 PM IST
विज्ञापन
इस महीने भारत में लॉन्च होंगी ये चार कारें
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लग्जरी कार निर्माता कंपनियों में शामिल मर्सिडीज बेंज इंडिया तैयार है अपने बी क्लास फेसलिफ्ट के साथ, जो 11 मार्च, 2015 को लॉन्च होने वाला है। इस नए मॉडल में एक्सटीरियर और इंटीरियर दोनों में कई अपडेट किए गए हैं। पिछले साल इसे पेरिस मोटर शो में पहली बार दिखाया गया था। इससे पहले मर्सिडीज इस साल का अपना पहला लॉन्च सीएलए क्लास के रूप में कर चुकी है। इसकी कीमत 29-30 लाख रुपए तक हो सकती है।
इस महीने भारत में लॉन्च होंगी ये चार कारें
2 of 4
हुंडई की नई आई-20 एक्टिव क्रॉसोवर 18 मार्च को लॉन्च होगी। लॉन्चिंग की सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए हुंडई इडिंया ने अब इसकी अधिकारिक घोषणा कर दी है। आई-20 एक्टिव को जर्मनी में बने हुंडई मोटर्स के डिजाइन सेन्टर में डिजाइन किया गया है। कंपनी की एलीट आई-20 पर बेस्ड यह कार इडिंयन ऑटो बाजार में फिएट अवेंचुरा, टोयोटा इटिओस क्रॉस और फॉक्सवेगन क्रॉस पोलो से मुकाबला करेगी। इसकी कीमत 5.80-6.00 लाख रुपए तक हो सकती है।
इस महीने भारत में लॉन्च होंगी ये चार कारें
3 of 4
भारतीय बाजार में रेनॉ की डस्टर कामयाबी के बाद एमपीवी सेगमेंट में अपनी रेनॉ लॉजी कार को लॉन्च करने वाली है। रेनॉ की 7 सीट वाली 'रेनॉ लॉजी' एमपीवी कार की टेस्टिंग शुरू हो चुकी है। कंपनी रेनॉ लॉजी एमपीवी कार को मार्च 2015 तक लॉन्च कर सकती है। भारतीय बाजार में इसकी सीधी टक्कर इस सेगमेंट में होंडा की मोबिलियो और मारुति-सुजुकी की एर्टिगा और टोयोटा की इनोवा से होगी। इसकी कीमत 6.50-9 लाख रुपए तक हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस महीने भारत में लॉन्च होंगी ये चार कारें
4 of 4
मिनी कॉपर एस: बीएमडब्ल्यू इंडिया भारतीय बाजार में न्यू जेनरेशन की मिनी 3-डोर और 5-डोर नवंबर, 2014 में लॉन्च कर चुकी है। अब कंपनी इस महीने अपनी दमदार एस ट्रिम्स कार लॉन्च करने की तैयारी में है। भारतीय बाजार में अपनी नई मिनी रेंज को लॉन्च कर दिया है। यह कार 4 सिलेंडर ट्विन पॉवर टर्बो पेट्रोल इंजन पर होगी। इसकी कीमत 40 लाख रुपए तक हो सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।