साप्ताहिक राशिफलः धनतेरस और दिवाली पर इन राशि वालों को मिल सकता है लाभ
इस हफ्ते की शुरुआत धनतेरस से हो रही है, तो देखिए आपकी राशि पर मां लक्ष्मी कितनी मेहरबान हैं साथ ही आपकी दीपावली कितनी सुखद और लाभप्रद रहेगी।
साप्ताहिक राशिफलः धनतेरस और दिवाली पर इन राशि वालों को मिल सकता है लाभ
यह सप्ताह आपके लिए गत सप्ताहों की तुलना में शांतिपूर्ण रहने वाला है। अपने परिवार और प्रियजनों के साथ आप अधिक से अधिक समय बिता पाएँगे और खुश रहेंगे। बहुत लम्बे समय के बाद किसी पुराने दोस्त का आपकी ज़िन्दगी में सहसा आना आपके जीवन के उल्लास और उत्साह को बड़ा देगा। बस इस सप्ताह हर काम में खुद को शामिल करने की कोशिश में थोड़ी से कमी लाने का प्रयास करें अन्यथा बाद में आपको पछताना पड़ सकता है।
साप्ताहिक राशिफलः धनतेरस और दिवाली पर इन राशि वालों को मिल सकता है लाभ
इस सप्ताह आपके जीवन में कुछ बहुत ही ज़रूरी परिवर्तन हो सकते हैं। काम के सिलसिले में आपको एक अहम् निर्णय लेने के लिए बुलावा आ सकता है। इस सप्ताह आपके खर्चों में भी वृद्धि होने के संकेत है। सम्भावना है कि आप घर की सजावट में ही खर्चा करेंगे। आप में से कुछ व्यक्ति अपने माता या पिता के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं।
साप्ताहिक राशिफलः धनतेरस और दिवाली पर इन राशि वालों को मिल सकता है लाभ
इस सप्ताह एक अनेपक्षित अतिथि के आने के प्रबल संकेत है। असल में यह आपके लिए एक अच्छा अनुभव रहेगा क्योंकि इस दौरान आपका पूरा परिवार एक साथ मौजूदा समय का आनंद उठाएँगे। कार्यस्थल या घर या कहीं भी, किसी भी दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे कम से कम ढंग से पढ़ लें और अपने साथ किसी भी तरह का धोखा होने से खुद को बचाए। पढाई में उत्तम प्रदर्शन कर आपके बच्चें आपकी खुशियों में वृद्धि करेंगे। व्यवसायिक यात्रा के आसार है।
साप्ताहिक राशिफलः धनतेरस और दिवाली पर इन राशि वालों को मिल सकता है लाभ
यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। आप में से कुछ व्यक्ति नए और बेहतर रोजगार की तलाश में दूसरे शहर जाने का विचार भी बना सकते है। हालाँकि इसमें कुछ परेशानियां ज़रूर आएँगी पर आप हिम्मत ना हारें क्योंकि यह परिवर्तन आपकी बेहतरी के लिए ही है। व्यर्थ तनाव ना लें। मामूली बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है किन्तु घबराएं नहीं, यह दौर अस्थायी है और कुछ ही दिनों में ठीक भी हो जाएँगे।