साप्ताहिक राशिफलः धनतेरस से पहले इन राशि वालों के घर बरसेगा धन
इस हफ्ते ग्रहों की स्थिति में बदलावा का आपकी राशि पर क्या असर होने वाला है क्या धनतेरस से पहले आपकी राशि में धन की वर्षा होने वाली है, देखिए।
साप्ताहिक राशिफलः धनतेरस से पहले इन राशि वालों के घर बरसेगा धन
मेष राशिः इस सप्ताह व्यर्थ के विवाद में पड़ने से बचें। आपका शांत और धीर स्वभाव ही आपको कठिन से कठिन समस्या से बाहर निकालकर आपके हर काम जल्द से जल्द पूरे करने में आपकी मदद करेगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी समस्याओं का सामना आपको करना पड़ सकता है। रोमांस के लिए सही समय है और किसी ख़ास से मिलने के प्रबल आसार से भी आप उत्साहित हो सकते है। ऑफिस में किसी भी प्रकार के आकर्षण से बचें क्योंकि यह सिर्फ अस्थायी है। आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है।
साप्ताहिक राशिफलः धनतेरस से पहले इन राशि वालों के घर बरसेगा धन
वृष राशिः इस सप्ताह आपकी कुछ समस्याएं आखिरकार खत्म हो ही जाएंगी। आपके साथी या करीबी मित्र की सहायता से आप राहत की सांस ले सकेंगे। सही समय पर उनकी मदद से इस सप्ताह आपको किसी भी प्रकार की हानि नहीं होगी। इस समय आपमें से कुछ लोगों के लिए हिदायत यह है कि आप अपने प्रेम जीवन को किसी भी तरह के खतरे में ना डालें और अपने रिश्तें से बाहर ना जाए। व्यक्तिगत स्तर में कुछ समस्याएँ आ सकती है इसलिए सोच-समझ कर अपने फैसलें लें। कार्यक्षेत्र में लोग आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे।
साप्ताहिक राशिफलः धनतेरस से पहले इन राशि वालों के घर बरसेगा धन
मिथुन राशिः इस सप्ताह आप परिस्थितियों से निपटने के अपने तरीकें में एक बदलाव लाना चाहेंगे। मुश्किल हालातों में खुद को ढालने की अपनी क्षमता का प्रयोग कर आप खुद को सुरक्षित रख पाएंगे। आपको अपने मन में लंबी अवधि के लक्ष्यों रखते हुए, निवेश और वित्त की योजनाएं बनानी चाहिए लाभ मिलेगा। रोमांस के क्षेत्र में आपके साथी का ध्यान आपकी ओर अधिक रहेगा। आप दोनों ही अपने काम से छुट्टी लेकर कहीं घूमने जा सकते है। आपको अपने रिश्ते में मजबूती लाने के लिए ऐसी ही एक छुट्टी की जरुरत है।
साप्ताहिक राशिफलः धनतेरस से पहले इन राशि वालों के घर बरसेगा धन
कर्क राशिः इस सप्ताह अपने कार्यस्थल पर किसी भी प्रकार के विवाद में ना पड़े। अपने ऑफिस के सभी नियमों का पालन कर किसी भी समस्या से बच सकते है। किसी करीबी मित्र के साथ आपको कुछ गंभीर मुद्दों का सामना करना पड़ सकता है। आपके और आपके साथी के बीच भी गलतफ़हमियां होने के आसार है। आपके व्यक्तित्व में थोडा सा परिवर्तन इस सप्ताह आपके व्यक्तिगत संबंधों में सुधार ला सकते है। व्यवसाय के लिए यह एक अच्छा समय है आपके विरोधी इस सप्ताह आपको ज्यादा परेशान नहीं करेंगे।