फरवरी का दूसरा हफ्ता, उम्मीद से बढ़कर मिलेगी सफलता इन राशि वालों को
इस हफ्ते बुध मकर राशि में प्रवेश करेगा और गुरु राहु के साथ षडाष्टक संबंध बनाएगा। ज्योतिषशास्त्रियों के अनुसार बुध का यह गोचर देश की अर्थव्यवस्था पर अनुकूल असर डालेगा और बाजार में तेजी आएगी। इसके साथ-साथ किस राशि वालों के जीवन में उन्नति और कामयाबी का उछाल आने वाला है यह भी देखिए।
फरवरी का दूसरा हफ्ता, उम्मीद से बढ़कर मिलेगी सफलता इन राशि वालों को
मेष राशिः यह सप्ताह आपके लिए कुल मिलाकर अच्छा रहेगा। आपका स्वभाव खुशनुमा रहेगा। पिछले दिनों में यदि आपने कड़ा परिश्रम किया है तो उसके परिणाम सामने आएंगें जिसे लेकर आप गर्वित महसूस करेंगें। आप एक नई उर्जा के साथ अपने फिर से अपने काम में जुट जांएगें व लक्ष्य तक पंहुचने में कामयाबी हासिल करेंगें। इस समय आपको तरक्की के नए अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं। जो जातक अपने लिए रोजगार की तलाश में जुटे हैं उन्हें भी सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। हो सकता है कामकाज के सिलसिले में आपको यात्रा भी करनी पड़े। घर में सुख शांति बनी रहेगी, आपका दांपत्य व प्रेमजीवन भी अच्छा रहने के आसार हैं।
फरवरी का दूसरा हफ्ता, उम्मीद से बढ़कर मिलेगी सफलता इन राशि वालों को
वृष राशिः यह सप्ताह आपके लिए सौभाग्यशाली है। पैतृक संपत्ति से धन प्राप्ति के आसार हैं। यदि आपने व्यवसाय में निवेश किया हुआ है तो उम्मीद से अधिक मुनाफा हो सकता है। इस समय आप बचत करने में भी कामयाब होंगें। यदि आप कार्य को लेकर दबाव महसूस कर रहे हैं तो इसमें भी कमी आएगी व अपने परिवार के साथ समय बिताने का भरपूर अवसर आपको मिलेगा। घर में शांति बनी रहेगी दोस्तों व परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। पिछले काफी समय से आपका कोई काम रुका हुआ है तो पूरी लगन से काम में जुट जांए, इसके सिरे चढ़ने के पूरे-पूरे आसार हैं। लेकिन सचेत रहें कार्यस्थल पर अचानक किसी चुनौति का सामना करना पड़ सकता है।
फरवरी का दूसरा हफ्ता, उम्मीद से बढ़कर मिलेगी सफलता इन राशि वालों को
मिथुन राशिः इस सप्ताह आपको अपने व्यावसायिक लक्ष्यों को हासिल करने के लिए काफी कड़ा परिश्रम करना होगा। कार्यस्थल पर बेहतर प्रदर्शन के लिए आपको मेहनत के साथ-साथ अपनी कम्यूनिकेशन स्किल भी बेहतर करनी होंगी। वित्तीय रुप से आपको अतिरिक्त आय हो सकती है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति भी संतुलित रहने के आसार हैं। व्यवसायी जातकों को उनका रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। व्यक्तिगत व प्रेमजीवन भी एक नई ताजगी महसूस करेंगें। अविवाहित जातकों के लिए अपने साथी की तलाश करने का यह उचित समय है। आपका जीवन रोमांच से भरने वाला है प्रयासरत रहें। कुछ प्रेमी इस समय परिणय सूत्र में भी बंध सकते हैं।
फरवरी का दूसरा हफ्ता, उम्मीद से बढ़कर मिलेगी सफलता इन राशि वालों को
कर्क राशिः यदि पिछले कुछ समय से किसी प्रकार की चिंता आपको खाये जा रही है तो इस सप्ताह उसका निवारण हो सकता है। आपका व्यक्तिगत व व्यावसायिक जीवन सामान्य गति से चलने के आसार हैं। हो सकता इस सप्ताह आप अपने परिवार को पूरा समय दें, परिवार के साथ बिताए इन लम्हों में से कुछ हमेशा के लिये एक सुनहरी याद भी बन सकते हैं। प्रेमियों के लिए भी यह सप्ताह रोमांच से भरपूर रहेगा, हालांकि आर्थिक रुप से आपके खर्चों के बढ़ने की संभावना भी है। कार्यस्थल पर आपके सहयोगी को आपकी सहायता की जरुरत पड़ सकती है, इसलिए नजरअंदाज न करें व अपने सहयोगी का भरपूर सहयोग करें। यह भविष्य में आपके लिए मददगार साबित हो सकता है।