फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन पांच कारणों से अक्सर आर्थिक परेशानी उठानी पड़ती है

Tue, 18 Nov 2014 03:22 PM IST
Updated Tue, 18 Nov 2014 03:22 PM IST
विज्ञापन

इन पांच कारणों से अक्सर आर्थिक परेशानी उठानी पड़ती है

vastu tips for money

वास्तु एक प्राचीन वैज्ञानिक पद्घिति है जिसे आज के समय में भी नकारा नहीं जा सकता। कारण यह है कि संसार में सभी कुछ उर्जा द्वारा नियंत्रित है। उर्जा दो तरह की होती है नकारात्मक और सकारात्मक। जहां वास्तु अनुकूल होता है वहां सकारात्मक उर्जा का संचार होता और जहां वास्तु में किसी प्रकार का दोष आता है तो नकारात्मक उर्जा का संचार होने लगता है जो स्वास्थ्य की हानि से लेकर आर्थिक परेशानी का कारण बनकर तकलीफ देता है।


इन पांच कारणों से अक्सर आर्थिक परेशानी उठानी पड़ती है

vastu tips for money

गणेश जी शुभ लाभ के दाता हैं। इसलिए घर में इनकी मूर्ति या तस्वीर सभी लोग रखते हैं। कुछ लोग ऐसा मानते हैं कि गणेश जी घर के बाहर की ओर देखेंगे तो धन और शुभ लाभ का घर में आगमन होगा। जबकि वास्तु का सिद्घांत इससे बिल्कुल अलग है। गणेश जी का मुख हमेशा घर के अंदर की ओर होना चाहिए और पीठ बाहर की ओर। गणेश जी बाहर की ओर देखेगे तो लाभ बढ़ने की बजाय कम हो सकता है।

इन पांच कारणों से अक्सर आर्थिक परेशानी उठानी पड़ती है

vastu tips for money

वास्तु विज्ञान के अनुसार उत्तर दिशा कुबेर की दिशा है जो धन वृद्घि कारक है। इस दिशा में जल स्रोत यानी नल, पानी का मटका, वॉटर फिल्टर होने से धन की वृद्घि है। लेकिन कई लोग अनजाने में दक्षिण या पश्चिम दिशा में मटका, नल या दूसरे जल स्रोत रखना शुरु कर देते हैं। इससे धन आगमन में बाधा आती है और खर्च भी बढ़ने लगता है। यह भी ध्यान रखना चाहिए कि जल स्रोतों से जल का रिसाव नहीं हो। पानी का टपकते रहना आर्थिक नुकसान का कारण होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन पांच कारणों से अक्सर आर्थिक परेशानी उठानी पड़ती है

vastu tips for money

कई लोग घर के कबाड़ को छत पर ले जाकर रख देते हैं। जबकि छत हमेशा साफ होना चाहिए। वास्तु विज्ञान के अनुसार छत के ऊपर कभी भी मटका और बर्तन उलटा करके नहीं रखना चाहिए। इससे आकस्मिक हानि होती है। घर का स्वामी तनाव और आर्थिक परेशानियों में रहता है।

विज्ञापन

इन पांच कारणों से अक्सर आर्थिक परेशानी उठानी पड़ती है

vastu tips for money

वास्तु विज्ञान में धन वृद्घि की इच्छा है तो जिस अलमारी या तिजोरी में धन रखते हैं उसे पश्चिम की दीवार से लगकर रखें। इससे तिजोरी और अलमारी का मुंह पूर्व दिशा की ओर खुलेगा और देवराज की कृपा दृष्टि आप पर बनी रहेगी। उत्तर की दिशा से अलमारी या तिजोरी लगाकर रखने से उसका मुंह दक्षिण दिशा में खुलता है जो नुकसानदेय होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed