इन अनोखे सांपों का रहस्य आपको चौंका न दे तो कहिएगा
सांपों के बारे में आपने कई रोचक और हैरान करने वाली बातें पढ़ी और सुनी होगी लेकिन हम जिन सांपों के बारे में बात करने जा रहे हैं वह अपने आप में अनोखे हैं। इनका रहन-सहन और प्रजनन सभी कुछ दूसरे सांपों से अलग और चौंकाने वाला है।
इन अनोखे सांपों का रहस्य आपको चौंका न दे तो कहिएगा
भविष्य पुराण में बताया गया है कि नागों के प्रजनन का समय ज्येष्ठ और आषाढ़ मास होता है। इन दिनों नाग मैथुन करते हैं। यानी यह महीना सांपों के गर्भ धारण का समय है। अन्य संपों के गर्भ धारण का समय भी यही होता है। लेकिन हम जिस सांप की बात करने जा रहे हैं वह भारत में नहीं पाए जाते और इनका पुराणों में बताए गई बातों से कोई लेना देना नहीं है।
इन अनोखे सांपों का रहस्य आपको चौंका न दे तो कहिएगा
कनाडा के मैनिटोबा प्रांत में बसंत के महीने में हर साल सांपों का एक अनोखा नजारा देखने को मिलता है। नजारा ऐसा जो दुनिया में कहीं और आप देख नहीं सकते। यह नजारा होता है सांपों के मिलन का।
इन अनोखे सांपों का रहस्य आपको चौंका न दे तो कहिएगा
यहां एक सांप की प्रजाति पायी जाती है जो गार्टर स्नेक के नाम से जानी जाती है। इन सांपों की खूबी है कि शीत ऋतु के 6 महीने के दौरान यह अपने बिलों में छिपे रहते हैं। और बसंत आने पर सभी एक साथ बिल से बाहर आते हैं और अपनी प्रजाति को बढ़ाने के प्रयास में लग जाते हैं।
इन अनोखे सांपों का रहस्य आपको चौंका न दे तो कहिएगा
बिल से निकलने का जब सिलसिला शुरु होता है तो सबसे पहले नर सांप बाहर आते हैं। जिनकी संख्या करीब तीस हजार के ऊपर होती है। इसके बाद मादा सांप बिल से निकलती हैं।