Hindi News
›
Photo Gallery
›
Crime
›
unnao and kathua gang rape case countries where rapist get memorable punishment
{"_id":"5ad06d564f1c1b533e8b4d1b","slug":"unnao-and-kathua-gang-rape-case-countries-where-rapist-get-memorable-punishment","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन देशों में रेप करने वालों को मिलती है बर्बर सजा, कहीं पड़ते हैं कोड़े तो कहीं दे दी जाती है फांसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इन देशों में रेप करने वालों को मिलती है बर्बर सजा, कहीं पड़ते हैं कोड़े तो कहीं दे दी जाती है फांसी
Sat, 14 Apr 2018 12:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 9
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश के उन्नाव और जम्मू के कठुआ रेप कांड ने देश को एक बार फिर शर्मसार कर दिया है। रेप की वारदातें होती हैं और आरोपी बच निकलते हैं, लेकिन सवाल जस का तस है कि आखिर कब इन जालिमों के मन में कानून का खौफ दिखेगा। देश का कानून इतना लचीला है कि आरोपी खुलेआम घूमते हैं और पीड़ित लड़कियों की जिंदगी अंधेरे में पहुंच जाती है। उन्नाव रेप कांड मीडिया की कवरेज की वजह से तूल पकड़ गया, लेकिन ऐसे बहुत मामले हैं, जहां बेटियों की चीख बंद कमरे में दबी रह जाती है।
बता दें कि निर्भया कांड के बाद भारत में सख्त कानून लाया गया, जिसमें मौत की सजा का प्रावधान भी था। भारत में ये कानून आने में काफी समय लग गया, लेकिन क्या आपको पता है दुनिया में ऐसे देश हैं, जहां रेप के दोषी की जिंदगी या तो खत्म कर दी जाती है या नरक बना दी जाती है। आइए आपको बताते हैं देश जहां सजा दी जाने पर नहीं भूल पाते लोग...
2 of 9
ईरान को दुनिया में रौंगटे खड़े कर देने वाली सजा के लिए पहचाना जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां बड़े अपराधों में मौत की सजा दे दी जाती है। इतना ही नहीं छेड़छाड़, पीछा करने और शोषण करने के आरोप में यहां कोड़े मारने की सजा दी जाती है।
3 of 9
सऊदी में दोषी रेप की वारदात को अंजाम देने से पहले कई बार सोचता है, क्योंकि दर्दनाक सजा के तौर पर गुनाहगार को बीच चौक में खड़ा करके पत्थरों से पीटा जाता है। तब तक उस पर पत्थरों की बरसात होती है, जब तक वो मर नहीं जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
ग्रीस में रेप की सजा बहुत अलग है। अगर यहां शारीरिक शोषण, यौन उत्पीड़न, जबरन सेक्स, जान से मारने की धमकी देकर सेक्स या क्षमता से अधिक सेक्स कर पीड़ित किया जाता है तो वह रेप माना जाता है। आरोपी को जेल में बंद कर कड़ी सजाए दी जाती हैं, उसे जेल में जानवरों की तरह बेड़ियों में बांध कर रखा जाता है।
विज्ञापन
5 of 9
नीदरलैंड में अगर 18 साल के कम उम्र की वेश्या के साथ जबरदस्ती सेक्स किया जाता है तो वह भी रेप माना जाता है। वहीं साबित हुए रेप के आरोप में दोषी को 4 से 15 साल की सजा दी जाती है। जबरन सेक्स, शारीरिक उत्पीड़न और बिना मर्जी के किया गया 'लिप लॉक' भी यहां रेप करने की श्रेणी में आता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।