फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलिसवाले की गोद में मुस्कुराते इस बच्चे की तस्वीर इंटरनेट पर मचा रही धूम, जानिए पूरी कहानी

Tue, 10 Oct 2017 03:30 PM IST
amarujala.com, Presented by: अंशुल तलमले
amarujala.com, Presented by: अंशुल तलमले Updated Tue, 10 Oct 2017 03:30 PM IST
विज्ञापन
This photo of policeman with child is breaking the internet
पुलिसवाले की गोद में खिलखिलाता फैजान
पुलिसवाले की गोद में खिलखिलाते इस मासूम की तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया में जमकर धूम मचा रही है। बेहद प्यारी लग रही इस तस्वीर को आईपीएस ऑफिसर स्वाती लाकड़ा ने अपने ट्विटर हैंडल से गुरुवार को शेयर किया था। आखिर क्या है इस तस्वीर की खूबसूरती और उसके वायरल होने के पीछे की कहानी, जानिए अगली स्लाइड में...
This photo of policeman with child is breaking the internet
अपनी मां से साथ फैजान
दरअसल, हैदराबाद के नेमपल्ली में 4 माह का ये मासूम फैजान खान अपनी मां के साथ फुटपाथ पर सो रहा था। उसी दौरान मोहम्मद मुश्ताक और मोहम्मद युसूफ नामक 2 आरोपियों ने बच्चे को बेचने की नीयत से उसे किडनैप कर लिया।
This photo of policeman with child is breaking the internet
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
अपने जिगर के टुकड़े को खुद से दूर देख घबराई मां हुमेरा बेगम ने इसकी सूचना पुलिस को दी। हैदराबाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 15 घंटे के भीतर ही किडनैपर्स को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
This photo of policeman with child is breaking the internet
पुलिसवाले की गोद में खिलखिलाता फैजान
ट्विटर पर शेयर की गई इस तस्वीर में चार माह का फैजान और नामपल्ली इलाके के इंस्पेक्टर आर. संजय कुमार एक-दूसरे को देखकर मुस्कुरा रहे हैं। जिसके बाद पुलिस की इस तत्परता और फोटो की खूबसूरती को सोशल मीडिया में लोग जमकर पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
This photo of policeman with child is breaking the internet
वीवीएस लक्ष्मण का
खबर लिखे जाने तक ट्विटर पर इस तस्वीर को अब तक 5700 से ज्यादा लोगों ने रिट्वीट किया है और 24 हजार लोगों ने लाइक किया है। वहीं फेसबुक पर भी यह फोटो खूब शेयर की जा रही है। आमलोग तो पुलिस और इस तस्वीर की तारीफ पर कमेंट कर ही रहे हैं, अपने दौर के सर्वश्रेष्ठ भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण भी खुद को तस्वीर की तारीफ करने से नहीं रोक पाए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed